धर्म/ज्योतिष

12 महीने बाद कन्या राशि में सूर्य, 5 राशियों की सोने सी चमकाएंगे किस्मत

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इससे राशि चक्र को पूरा कर दोबारा वहां पहुंचने में 12 महीने लग जाते हैं। अब सूर्य एक साल बाद 16 सितंबर से कन्या राशि में भ्रमण करेंगे। इससे कई राशि के लोगों की किस्मत सोने से चमकने लगेगी। आइये जानते हैं मेष से मीन तक में किन राशियों का भाग्य अगले 30 दिन तक साथ देगा।

3 min read
Sep 15, 2024
सूर्य राशि परिवर्तन का मेष से मीन राशियों पर असर

किसी राशि को फायदा तो किसी को नुकसान

Surya Gochar 2024: जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो यह किसी राशि के व्यक्ति के लिए अनुकूल होता है तो किसी के लिए मुश्किल खड़ी करने वाला है। चूंकि सूर्य आत्मा, पिता, नेतृत्व क्षमता और मान सम्मान के कारक हैं, इसलिए इनका मूवमेंट तमाम राशियों की इन चीजों को प्रभावित करेगा। क्योंकि सूर्य जिन राशियों को इस अवधि में शुभ फल देंगे, उन्हें करियर में सफलता और उच्च पद मिल सकता है।


वहीं, जिन राशियों को विपरीत फल देंगे, उनको करियर और समाज में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और धनु राशियों के लिए यह सूर्य गोचर विशेष है। आइये जानते हैं सूर्य मेष से मीन तक पर किस पर हैं मेहरबान

मेष राशि

आपकी राशि मेष है तो कन्या राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ फलदायक है। सूर्य का गोचर विशेषकर छात्रों के लिए बहुत ही लाभकारी है। अगले 30 दिन मेष राशि वालों की ऊर्जा और एकाग्रता में वृद्धि करेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और सभी काम समय सीमा में करने में सफल रहेंगे। हालांकि स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सचेत रहना होगा।

ये भी पढ़ेंः

वृषभ राशि

सूर्य का गोचर वृषभ राशि के लोगों को रोमांटिक बनाएगा। कन्या राशि में सूर्य के भ्रमण के दौरान सामाजिक गतिविधियों और पार्टियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। यदि आप सिंगल हैं तो किसी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। किसी को खास बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण समय है।

मिथुन राशि

कन्या राशि में सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों को भावुक बनाएगा। इस समय पुराने बीते हुए दिनों की याद आ सकती है। घर में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को इस महीने सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। घर की मरम्मत भी करा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए भी कन्या राशि में सूर्य का गोचर सकारात्मक परिणाम देगा। इस समय कर्क राशि वालों को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे। करियर में उन्नति होगी। यात्रा का अच्छा संयोग भी बनेगा। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। इस दौरान नए लोगों से जुड़ सकते हैं। नेटवर्किंग के लिए यह अच्छा समय है। भाई बहनों से रिश्ता मजबूत होगा।

ये भी पढ़ेंः

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेग। हालांकि इस समय सिंह राशि वाले बचत और निवेश के फैसलों पर विचार कर सकते हैं। इस समय आय बढ़ाने पर ध्यान देंगे। हालांकि खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी।

कन्या राशि

सूर्य गोचर कन्या राशि में ही हो रहा है। इसके कारण सबसे अधिक असर इसी राशि पर पड़ेगा। इस दौरान कन्या राशि वाले कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। इस अवधि में आप लोगों का रूझान फिटनेस पर होगा, अच्छी आदत अपनाने पर ध्यान देंगे। इस समय आप अपने लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस समय अपनी लाइफ की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। धैर्य से काम करने पर सफलता मिलेगी। इस समय तुला राशि वालों का धर्म और आध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन अनुकूल फल देगा। इस समय वृश्चिक राशि वालों के आय के स्रोत बढ़ेंगे। इससे पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए लोगों से मुलाकात के लिए अच्छा समय है।

धनु राशि

आपकी राशि धनु है तो कन्या राशि में सूर्य गोचर के परिणाम स्वरूप आपकी आर्थित स्थिति मजबूत होगी। इससे अगले 30 दिन आपके लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपके काम की सराहना होगी। नई पहचान बनेगी। पेशेवर जीवन के लक्ष्य स्पष्ट होंगे।

मकर राशि

सूर्य गोचर से नए अनुभव देने वाली यात्रा हो सकती है। आप किसी का इस अवधि में मार्गदर्शन कर सकते हैं। आध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। जीवन में नई यात्रा शुरू करने का मन करेगा।

ये भी पढ़ेंः

कुंभ राशि

सूर्य गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि के लोग अधिक भावुक बनेंगे। इससे रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। अगले तीस दिन आप नई खोजों और रहस्यों को जानने का प्रयास करेंगे।

मीन राशि

सूर्य राशि परिवर्तन के प्रभाव से मीन राशि वालों की लोगों से मिलने जुलने में रूचि बढ़ेगी। इसका असर काम, व्यापार और प्रेम जीवन पर पड़ेगा। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान सतर्क रहना होगा। बातचीत से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करना ठीक रहेगा।

Also Read
View All

अगली खबर