धर्म/ज्योतिष

Surya Gochar 2025 Effect on Rashi : सूर्य ग्रहण से पहले सूर्य का गोचर, ये 4 राशि वाले रहें सावधान, बाकी का हाल ज्योतिष से जानिए

Surya gochar 2025 Effect on Rashi : जानें सूर्य का कन्या राशि में गोचर 16 सितंबर 2025 को क्यों महत्वपूर्ण है। सभी राशियों पर इसका असर कैसा रहेगा, कौन सी राशि को लाभ मिलेगा और कौन सी राशि को सतर्क रहना होगा। साथ ही आसान उपाय भी जानें।
2 min read
Sep 11, 2025
Surya Gochar 2025 Effect on Rashi
Surya Gochar 2025 Effect on Rashi (photo- chatgtp)

Surya gochar 2025 Effect on Rashi : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को खास महत्व दिया गया है। इसे सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। हर महीने सूर्य अपनी राशि बदलते रहते हैं और इसका असर हर किसी की कुंडली पर भी देखने को मिलता है। ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार इस बार 16 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 1:46 बजे सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर 17 अक्टूबर तक रहेगा।

सूर्य की कन्या राशि में एंट्री एक अच्छा मौका माना जाता है, क्योंकि कन्या राशि सूर्य का मित्र ग्रह है। ज्योतिष में सूर्य को स्वास्थ्य, नाम-यश, सरकारी नौकरी, मान-सम्मान और ऊँचा पद पाने वाला ग्रह माना जाता है।

सूर्य का शुभ और अशुभ असर

नीतिका शर्मा कहती हैं कि इस समय जॉब या बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। लीडर बनने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पिता और बॉस से मदद मिलेगी। अगर आप सरकारी नौकरी चाहते हैं तो शुभ समय है। अगर सूर्य का प्रभाव कमजोर होगा तो काम में रुकावटें आएंगी। मन में परेशानियां बढ़ेंगी। पैसा हाथ से निकल सकता है। सेहत खराब होने की संभावना भी बनी रहती है।

उपाय बताये गए

नीतिका शर्मा के अनुसार, इस समय कुछ आसान उपाय करने से सूर्य का अच्छा असर बना रहता है। हर सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दें। भगवान विष्णु की पूजा करें। बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं। रविवार का व्रत रखें। मिश्री या गुड़ खाकर पानी पिएं। पिता का सम्मान करें और रोज उनका आशीर्वाद लें। ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें।

कौन सी राशियों के लिए अच्छा रहेगा?

नीतिका शर्मा बताती हैं कि इस गोचर में वृष, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है, बिजनेस अच्छा चलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या सेल करने का भी सही मौका रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

किन राशियों को सतर्क रहना चाहिए?

मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वाले लोगों का समय मिला-जुला रहेगा। धन आएगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। कभी-कभी कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। थोड़ी परेशानी भी हो सकती है, लेकिन भाग्य का साथ भी मिलेगा। वहीं, कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों को संभलकर चलना होगा। इनके लिए नए काम शुरू करना अच्छा नहीं रहेगा। ध्यान से फैसला लें, कर्जा न लें। स्वास्थ्य का भी खास ध्यान रखें।

Updated on:
15 Sept 2025 05:54 pm
Published on:
11 Sept 2025 06:34 pm