धर्म/ज्योतिष

Today Panchang : पंचांग 13 मई 2026: अपरा एकादशी पर बन रहा राजयोग, जानें राहुकाल, चौघड़िया, शुभ मुहूर्त

Today Panchang Wednesday 13 May 2026 : आज का पंचांग 13 मई 2026 बुधवार: जानें अपरा एकादशी व्रत, राहुकाल, शुभ चौघड़िया, दिशा शूल, नक्षत्र, योग, करण, ग्रह परिवर्तन और मीन राशि में चंद्रमा का प्रभाव। शुभ कार्यों के लिए आज के श्रेष्ठ मुहूर्त देखें।
2 min read
May 12, 2026
Today Panchang Wednesday 13 May 2026
Today Panchang Wednesday 13 May 2026 : 13 मई 2026 बुधवार का पंचांग: राहुकाल, चौघड़िया और दिशा शूल की पूरी जानकारी (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Today Panchang Wednesday 13 May 2026 : बुधवार, 13 मई 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज अपरा एकादशी व्रत के साथ राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में रहेगा, जबकि बुध ग्रह कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेगा। शुभ चौघड़िया और लाभकारी मुहूर्तों में नए कार्य, पूजा-पाठ, निवेश और मांगलिक कार्य करना शुभ रहेगा। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए आज का राहुकाल, दिशा शूल, नक्षत्र, योग, करण और दिनभर के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग बुधवार 13 मई, 2026 (Panchang Today 13 May 2026)

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 25 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
  • पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

चौघड़ियासमयस्थिति / उपयोग
लाभ एवं अमृत चौघड़ियासूर्योदय से 9:04 बजे तकशुभ कार्यों के लिए उत्तम
शुभ चौघड़िया10:43 बजे से 12:23 बजे तकमांगलिक एवं शुभ कार्य प्रारम्भ करने के लिए अनुकूल
चर चौघड़िया3:42 बजे से 5:22 बजे तकयात्रा, व्यापार एवं नए कार्यों के लिए शुभ
लाभ चौघड़िया5:22 बजे से सूर्यास्त तकलाभकारी कार्य एवं निवेश के लिए श्रेष्ठ

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 12.00 से 1.30 तक
तिथि – एकादशी तिथि दिन 1.30 तक होगी तदुपरान्त द्वादशी तिथि होगी ।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 12.18 तक रहेगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा ।
योग – विष्कुम्भ योग रात्रि 8.55 तक रहेगा तदुपरान्त प्रीति योग रहेगा ।
करण – बालव करण दिन 1.30 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – राजयोग दिन 1-30 से रात्रि 12-18 तक
व्रत / दिवस विशेष – अपरा एकादशी व्रत, भद्रकाली एकादशी (पंजाब), जलक्रीड़ा एकादशी (उड़ीसा), पंचक, गंडमूल प्रारंभ रात्रि 12-18 से,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मीन राशि में होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – बुध ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश दिन 11-44 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मीन होगी ।
  • आज रात्रि 12.18 तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा ।
  • आज रात्रि 12.18 तक जन्मे बच्चों का लौह पाद होगा तदुपरान्त स्वर्ण पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर दू, थ, झ, ञ, दे पर रखे जा सकते हैं।

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं इस राशि के बच्चे सौम्य, गंभीर स्वाभाव वाले, बुद्धिमान, विवेकी, ज्ञानी, धार्मिक, परोपकारी, साहित्य प्रेमी, आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, सज्जन, कल्पनाशील, उच्चाकांक्षी, स्वाभिमानी चंचल और कार्यों के प्रति थोड़े लापरवाह होते हैं.

Updated on:
12 May 2026 03:22 pm
Published on:
12 May 2026 03:22 pm