धर्म/ज्योतिष

Tulsi Pujan Diwas Upay 2025: तुलसी पूजन दिवस पर करें ये अचूक उपाय, धन- धान्य से भर जाएगा घर!

Tulsi Pujan Diwas Upay 2025: तुलसी पूजन दिवस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस साल भी 25 दिसंबर 2025 को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाएगा। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से घर में बरकत आती है। आइए जानते हैं तुलसी पूजन दिवस के खास उपाय।

2 min read
Dec 24, 2025
istock

Tulsi Pujan Diwas Upay 2025: तुलसी पूजन दिवस का सनातन धर्म में बहुत ही महत्व है। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और पूजनीय माना गया है। ये पौधा हर हिंदू घर में देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व बहुत ज्यादा है। तुलसी केवल पूजा करने के लिए नहीं बल्कि औषिधि के रूप में भी बात कारगर होती है। हर साल 25 दिसंबर के दिन तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा की जाती है। इस साल गुरुवार के दिन तुलसी पूजन दिवस पड़ने के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। तुलसी पूजन दिवस के दिन कुछ अचूक उपायों को करने से घर में सु, समृद्धि आती है। आइए जाने इन उपायों के बारे में।

ये भी पढ़ें

New Year 2026 Good Luck Tips: करियर में तरक्की पाने के लिए नए साल में करें ये 6 काम

तुलसी पूजन दिवस के दिन करें ये खास उपाय

तुलसी का करें पूजन
तुलसी पूजन दिवस के दिन आप नहा धोकर पीले रंग का वस्त्र धारण करें और पूरे विधि- विधान के साथ तुलसी जी की पूजा करें। इस दिन आप भगवान विष्णु की भी पूजा साथ में कर सकते हैं। पूजा करने के बाद 7 बार तुलसी के पौधे की परिक्रमा जरूर करें। ऐसा करने से सुख, समृद्धि आती है।

गाय के घी का दीपक जलाएं
तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं। इस दिन घी का दीपक जलाने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और परिवार में सुख, शांति आती है।

तुलसी मंत्र का जाप
इस दिन आप तुलसी माता के इस मंत्र ॐ तुलस्यै नमः” महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।। का जाप जरूर करें। ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी।

इन बातों का रखें खास ख्याल
तुलसी पूजन दिवस के दिन आप बिना स्नान किए हुए तुलसी के पौधे को स्पर्श ना करें। इसके साथ ही इस दिन आप शाम के समय में ना ही तुलसी में जल चढ़ाएं और ना ही तुलसी के पत्ते को तोड़ें।

Published on:
24 Dec 2025 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर