धर्म/ज्योतिष

Vaishakh Amavasya Rashifal: 3 शुभ योग में वैशाख अमावस्या, 3 राशियों को जबर्दस्त लाभ

Vaishakh Amavasya Rashifal: अमावस्या का दान पुण्य का बड़ा महत्व है, इस दिन आध्यात्मिक शांति के लिए पितृ तर्पण किया जाता है। इस साल वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल 2025 है, खास बात यह है कि इस दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं। इसका ज्योतिषीय महत्व भी है। ज्योतिषियों की मानें तो इन शुभ योगों का 3 राशियों को विशेष लाभ होने वाला है (Rashifal) ।

less than 1 minute read
Apr 21, 2025
Vaishakh Amavasya Rashifal: वैशाख अमावस्या राशिफल

Vaishakh Amavasya in auspicious yog: पंचांग के अनुसार वैशाख अमावस्या पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में किया गया कार्य सफल होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन सौभाग्य योग भी बन रहा है, जो जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ाने वाला होता है।


यह योग किसी के भाग्य को चमका सकता है। वहीं इस दिन शोभन योग भी बन रहा है, जो सौंदर्य और कला से जुड़ी ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। यह योग चित्रकला, लेखन और संगीत से जुड़े लोगों को विशेष लाभ देने वाला है।

वैशाख अमावस्या के शुभ योगों का 3 राशियों को लाभ

मेष राशि (Vaishakh Amavasya Rashifal Mesh Rashi)

वैशाख अमावस्या पर बने शुभ योग, मेष राशि के लोगों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक फल देने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौभाग्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से मेष राशि वालों की मनोकामनाएं पूर्ति हो सकती हैं। मेष राशि के जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उनके लिए अच्छा मौका है।

ये भी पढ़ेंः


कन्या राशि (Vaishakh Amavasya Rashifal Kanya Rashi)

कन्या राशि के लोगों के लिए वैशाख अमावस्या पर बने शुभ योग आर्थिक लाभ और समाज में प्रतिष्ठा मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप कला क्षेत्र से जुड़े हैं तो शोभन योग विशेष फल देगा। इस दिन किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।


तुला राशि (Vaishakh Amavasya Rashifal Tula Rashi)

वैशाख अमावस्या पर तुला राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में सुख और मानसिक शांति लाएगी, जिससे घर में कोई शुभ समाचार आ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी।

Also Read
View All

अगली खबर