धर्म/ज्योतिष

Vakri Mangal Career: मिथुन राशि में वक्री हुए मंगल, 5 राशि को विशेष लाभ, युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में मिलेगा रोजगार

Vakri Mangal Career: ग्रहों के सेनापति मंगल 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर चुके हैं। वक्री मंगल का मिथुन राशि में गोचर का करियर पर बड़ा असर डालेगा। आइये जानते हैं मंगल राशि परिवर्तन का क्या असर पड़ेगा ..

2 min read
Vakri Mangal Career 2025: वक्री मंगल का प्रभाव 20 फरवरी तक

Vakri Mangal Career: एस्ट्रोलॉजर अजहर हाशमी के अनुसार मंगलवार से मंगल ग्रह उल्टी चाल चलते हुए मिथुन राशि में प्रवेश कर गया है। सौर मंडल का यह लाल ग्रह मंगल मिथुन राशि में वक्रीय रहकर 20 फरवरी तक राशियों, प्रदेश, देश-दुनिया को ज्योतिषीय दृष्टि से प्रभावित करेगा।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह गृह युद्ध (विभिन्न देशों के बीच युद्ध), हिंसा, सेना (थल-जल-वायु), सीआरपीएफ, पुलिस, आग, विस्फोट, बारूद, गैस सिलेंडर, लाल वस्त्र, लाल फल, साहस का कारक हैं। एस्ट्रोलॉजर हाशमी के अनुसार मंगल मार्गी होकर पॉवर फुल हो जाता है, जबकि वक्री होने पर इसकी शक्ति का ग्राफ नीचे गिरने लगता है।


संयुक्त राज्य अमरीका की राशि मिथुन है, अत: वहां मंगल ग्रह की उल्टी चाल के कारण वहां इस समय वायु दुर्घटनाएं, आगजनी, विस्फोट और कहीं-कहीं, अराजकता हो सकती है। भले ही डॉनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति हों। मिथुन राशि में वक्री मंगल के 20 फरवरी 2025 तक ये प्रभाव पड़ेगा ..

मिथुन राशि वाले जोखिम लेने से बचें

मिथुन राशि बुध (मर्करी) ग्रह की राशि है, जो मंगल की शत्रु राशि है। अत: मिथुन राशि में उल्टी चाल से चलता हुआ मंगल अच्छे परिणाम नहीं देगा। मिथुन राशि वाले जोखिम से बचें।

ये भी पढ़ेंः

इन 5 राशियों को धन लाभ और स्वास्थ्य लाभ (Vakri Mangal Career)

मंगल का मिथुन राशि में गोचर 5 राशि के लोगों को शुभ फल देने वाला है। इस गोचर से यही राशियां सबसे अधिक प्रभावित होने वाली हैं। इस समय मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर राशि के लोगों को धन और स्वास्थ्य लाभ हो सकता है, करियर में उन्नति के योग बनेंगे। इसके बाद कन्या तुला भी प्रभावित होंगी। इनको इस अवधि में यश मिल सकता है। ये किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं और कोई धन लाभ हो सकता है।


वृषभ कर्क कुंभ को भी मंगल गोचर प्रभावित करेगा। इस समय इन तीन राशि के लोगों को संतान से यश, ऋण मुक्ति, पदोन्नति का योग बन सकता है। मंगल गोचर का मिथुन मीन पर बेहद हल्का असर पड़ेगा।

मंगल का राशि परिवर्तन युवाओं के लिए कैसा (Vakri Mangal Career Effect Youth)

एस्ट्रोलॉजर हाशमी के अनुसार वक्री मंगल का राशि परिवर्तन यूथ के लिए बेहद अच्छा है। आने वाले 20 फरवरी तक का समय युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मुहैया कर सकता है। इसके अलावा इसी अवधि में दिल्ली विधानसभा चुनाव है और इसका परिणाम भी इसी समय आएगा इसलिए इसके नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।

अब कुछ बातें व्यापार, प्रदेश और देश-दुनिया की

एस्ट्रोलॉजर हाशमी के अनुसार मंगल गोचर के प्रभाव से खाद्यान्न और खाद्य तेलों में तेजी-मंदी रहेगी, जबकि कपास में तेजी का अनुमीन है। इस समय देश में प्राकृतिक आपदा की आशंका बनी रहेगी, विश्व में दुर्घटना हो सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर