Vastu Tips: आजकल हम लोग अपने घर को सजाने के लिए घर की दीवार पर कुछ तस्वीरें लगा लेते हैं। हम अपने कमरे की दीवार पर तस्वीरें लगाने से पहले वास्तु के नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार कमरे की दीवार पर किस तरह की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
Vastu Tips:वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए कुछ खास नियमों के बारे में बताया गया है। घर की साज सजावट में तस्वीरें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। हम अपने घर को अच्छा दिखाने के लिए घर की हर दीवार पर कुछ- कुछ तस्वीरें लगा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं गलत दिशा में और गलत तस्वीरें लगाने से हमारे घर में नकारात्मकता आ सकती है। यदि हम तस्वीरें लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान ना रखें तो हमें इसका भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। कभी- कभी इसके कारण हमें रिश्तों में भी तनाव की स्थिति देखने को मिलती है। आइए जानते हैं हमें कमरे की दीवार पर किन तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए।
झरने की तस्वीर
वास्तु के अनुसार घर में कभी पहाड़ से गिरते झरने की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ये तस्वीर देखने में तो बहुत आकर्षित लगती है, लेकिन इसे कमरे की दीवार पर लगाने से घर के लोगों पर बिना बात का कर्ज बढ़ता है।
हर कमरे भगवान की तस्वीर ना लगाएं
अक्सर लोग हर कमरे में भगवान की तस्वीर लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के नियम के अनुसार हमें अपने घर कमरे में भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। भगवान की तस्वीर हमेशा पवित्र स्थान पर लगाएं। कहीं भी इन तस्वीर को लगाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
डूबते सूर्य की तस्वीर
आप कभी भी अपने कमरे की दीवार पर डूबते सूर्य की तस्वीर ना लगाएं। इस तस्वीर को लगाना वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है। इसको लगाने से घर में नकारात्मकता आती है। इस तस्वीर को लगाने से घर की उन्नति में बाधा उत्पन्न होती है।
युद्ध के चित्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको युद्ध के चित्र भी अपने कमरे की दीवार पर लगाने से बचना चाहिए। अगर आप किसी भी तरह के युद्ध की तस्वीर अपने कमरे की दीवार पर लगाते हैं तो आपके पारिवार में तनाव का माहौल बन सकता है। इसके साथ ही आपके आपसी संबंध भी खराब हो सकते हैं।