धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips For Salt: घर की इन जगहों पर कभी ना रखें नमक, जाने क्या कहता है वास्तु नियम

Vastu Tips For Salt: वास्तु शास्त्र में नमक को घर की ऊर्जा का तत्व बताया गया है। यदि हम घर में नमक से जुड़ी गलतियां करते हैं तो हमें इसका दुष्परिणाम भी देखने को मिलता है। आइए जानते हैं नमक को लेकर वास्तु शास्त्र में क्या नियम बताए गए हैं।

2 min read
Dec 25, 2025
Vastu Tips For Salt (istock)

Vastu Tips For Salt: हिंदू धर्म में हर एक चीज का बहुत ही खास महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी बड़ी चीज को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। नमक केवल खाने के प्रयोग नहीं आता बल्कि वास्तु शास्त्र में इसके और अन्य प्रयोगों के बारे में भी बताया गया है। इसका प्रयोग घर के वास्तु दोष को समाप्त करने के लिए भी किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का प्रयोग केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा लाना ही नहीं होता, बल्कि ये घर की सुख, समृद्धि में भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। आज हम बात करने जा रहे हैं, घर में नमक कहां नहीं रखना चाहिए। आइए जाने इसके वास्तु नियम के बारे में।

ये भी पढ़ें

Vastu Shastra : सुबह उठते ही भूलकर भी ना करें ये 3 काम, जीवन भर रहेंगे कंगाल

इन स्थान पर ना रखें नमक

लोहे या स्टील के बर्तन में ना रखें नमक
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी लोहे या स्टील के बर्तन में नमक नहीं रखना चाहिए। इस बर्तन में नमक रखने से घर में तनाव और कलह की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके साथ ही ये घर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसा करने से घर की सुख शांति भंग होती है।

खुले बर्तन में ना रखें नमक
नमक को कभी भी किसी प्रकार के खुले बर्तन में नहीं रखना चाहिए। खुले में नमक रखने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही रिश्ते में भी मनमुटाव बढ़ सकता है। शास्त्र के अनुसार नमक को मां लक्ष्मी की प्रतीक माना गया है, इसलिए इसे हमेशा ढक कर रखना चाहिए। इससे धन- धान्य में वृद्धि होती है।

किस दिशा में रखें नमक
वास्तु के अनुसार नमक को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा रखना शुभ माना गया है। इस दिशा में नमक रखने से घर में सुख, समृद्धि आती है। इसके साथ ही परिवार की सेहत भी अच्छी बनी रहती है। किसी दूसरी दिशा में नमक रखने से हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Published on:
25 Dec 2025 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर