Vastu Tips For Study Table: स्टडी टेबल वो जगह होती है, जहां पर हम किताबें रखकर पढ़ते हैं। स्टडी टेबल किस दिशा में हो और उस पर हमें किन चीजों को रखना चाहिए, इसका हमें खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं स्टडी टेबल से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।
Vastu Tips For Study Table: अक्सर हम देखते हैं कि बहुत मेहनत करने के बाद भी हमें अपनी पढ़ाई में सफलता हासिल नहीं होती है। इसका एक कारण हमारी गलत दिशा में मेहनत करना भी हो सकता है। पढ़ाई करते समय में मन को पूरी तरह से एकाग्रता की जरूरत होती है, इसलिए हमेशा ध्यान देना चाहिए कि हम जिस पर किताबें रखकर पढ़ रहे हैं उसकी दिशा ठीक है कि नहीं। वास्तु शास्त्र में स्टडी टेबल को लेकर कुछ खास वास्तु नियम बताए गए है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार स्टडी टेबल रखने की सही दिशा क्या होनी चाहिए और इसके वास्तु नियम के बारे में।
स्टडी टेबल के लिए वास्तु नियम
किस दिशा में रखें स्टडी टेबल
वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी टेबल रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा मानी गई है। इन दिशाओं में बैठकर मुंह करके पढ़ने से बच्चे का ध्यान केंद्रित होता है और उसका पढ़ाई में मन लगता है।
किस आकार का हो टेबल
स्टडी टेबल हमेशा आयताकार होनी चाहिए। इस आकार की टेबल होने से बच्चे को पढ़ाई में एकाग्रता मिलती है। जिससे बच्चा अपनी परीक्षा में सफलता हासिल करने से सक्षम होता है।
इस तरह की हो दीवार
स्टडी टेबल की सामने वाली दीवार पर हल्का रंग होना चाहिए। इसके साथ ही आप इस दीवार पर प्रेरणादायक चित्र या मां सरस्वती सहित भगवान गणेश की फोटो लगा सकते हैं। ऐसा करने मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहती है।
साफ रखें स्टडी टेबल
स्टडी टेबल को हमेशा साफ- सुथरा और व्यवस्थित ढंग से रखना चाहिए। आप अपनी स्ट़डी टेबल पर किताबों के अलावा कोई भी ज्यादा सामान ना रखें। अगर आपकी स्टडी टेबल बिखरी हुई होती है तो इससे आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है।
किस रंग का लें टेबल
आप स्टडी टेबल लेते समय सही रंग का चुनाव जरूर करें। वास्तु के अनुसार स्टडी टेबल हमेशा सफेद या क्रीम रंग का लेना चाहिए। ये रंग शांति का प्रतीक माने जाते हैं। इस रंग की टेबल पर पढ़ाई करने से आपका मन शांत रहता है।