धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips: किचन से तुरंत हटा दे ये चीजें, नहीं तो छा जाएगी दरिद्रता!

Vastu Tips: किचन घर का वो स्थान होता है, जहां मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। यहां पर कुछ भी चीज रखने से पहले हमें वास्तु के नियम का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं किचन के अंदर किन चीजों को रखने बचना चाहिए।

2 min read
Dec 30, 2025
istock

Vastu Tips:वास्तु शास्त्र में किचन को सबसे उत्तम स्थान में से एक माना गया है। ये वो जगह होती है जहां पर भोजन पकाया जाता है। यदि किचन में किसी भी तरह का वास्तु दोष लग जाए तो वो परिवार की सेहत पर बुरा असर तो डालता ही है, इसके साथ- साथ घर में तनाव की स्थिति भी पैदा करता है। हमें अपने किचन का खास ख्याल नहीं रखना चाहिए। यहां पर कोई भी सामान रखने से पहले हमें वास्तु के नियम का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर हम किचन में कुछ रखने से पहले वास्तु के नियम का ख्याल नहीं रखते हैं तो हमको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में किचन में कुछ चीजों को रखने की मनाही है। आइए जाने किचन में किन सामानों को तुरंत हटा देना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Vastu Tips: घर के ईशान कोण में ना रखें ये सामान, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है भारी मुसीबत!

किचन में ना रखें ये चीजें

झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कभी भी झाड़ू या पोंछा नहीं रखना चाहिए। किचन के अंदर झाड़ू रखने से धन की हानि हो सकती है। इसके साथ ही इसका परिवार की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

टूटे बर्तन
किचन में गलती से भी टूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। किचन के अंदर टूटे- फूटे बर्तन रखने से किचन में वास्तु दोष लगता है। जिसके कारण आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और घर का माहौल तनावपूर्ण रहता है।

दवा न रखें
अगर आप अपनी किचन में दवाइयां रखते हैं तो इसको तुरंत किचन से हटा दें। किचन के अंदर कभी भी दवाईयां नहीं रखनी चाहिए। रसोईघर में दवाई रखने से आपके धन और सेहत दोनों पर ही बुरा असर पड़ता है।

शीशा न लगाएं
किचन में भूलकर भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके चूल्हे की आग का प्रतिबिंब शीशे पर पड़ता है तो इससे निगेटिव एनर्जी निकलती है। ऐसा करने से किचन के अंदर आग और पानी दोनों का संतुलन बिगड़ जाता है। जिसके कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कचरे का डिब्बा
बहुत सारे लोग अपने किचन के अंदर कचड़े का डिब्बा रख देते हैं। किचन में कचरे का डिब्बा रखना वास्तु दोष को न्योता देता है। आपको हमेशा किचन के बाहर अपने कचरे का डिब्बा रखना चाहिए। किचन में कचड़ा रखने से आपकी उन्नति में बाधा उत्पन्न होती है।

Published on:
30 Dec 2025 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर