
Shukra Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुख सुविधा और विलासिता के कारक शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में 13 अप्रैल को सुबह 5.45 बजे मार्गी हो गए। यहां शुक्र 31 मई 2025 तक भ्रमण करेंगे। इससे कई राशियों के सामने बड़ी चुनौती आ सकती है, आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां (Venus Direct In Pisces) ..
उच्च राशि मीन में शुक्र मार्गी होकर मेष राशि वालों को अनुकूल परिणाम दे सकता है। इस अवधि में शुक्र मेष राशि वालों को दूर के स्थान से जोड़ने का काम कर सकता है। हालांकि, घरेलू स्तर पर भी कुछ खर्च हो सकते हैं, लेकिन यदि आपका किसी भी तरह से विदेशया किसी दूर के स्थान से संबंध है तो शुक्र बचत में मददगार बन सकते हैं।
व्यापार और रोजगार के मामले में भी दूर स्थान से संबंध होने की स्थिति में अच्छे फल मिल सकते हैं। मनोरंजन के लिहाज से भी यह अवधि अच्छी रहेगी।
उपाय: किसी सौभाग्यवती स्त्री को श्रृंगार की सामग्री उपहार में दें।
ये भी पढ़ेंः
कन्या राशि वालों के सप्तम भाव में शुक्र मार्गी हो रहे हैं। आमतौर पर यहां शुक्र अच्छा फल नहीं देते हैं। लेकिन उच्च राशि मीन में शुक्र मार्गी होकर तुलनात्मक रूप से नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकेंगे और कुछ मामलों में मदद भी कर सकते हैं।
शुक्र की इस स्थिति को जननेंद्रियों से संबंधित रोग देने वाला माना गया है, लेकिन आप स्वच्छता का ध्यान रखते हैं तो मुश्किल दूर रहेगी। शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर कन्या राशि वालों को यात्राओं में कुछ परेशानी देंगे।
यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी या जीवन संगिनी के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश करें। रोजमर्रा के काम में भी छोटी-मोटी परेशानी आ सकती है। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में पिता की सलाह मानना समझदारी रहेगी।
उपाय: लाल गाय की सेवा करें।
तुला राशि वालों के लिए शुक्र छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। यहां शुक्र को अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन उच्च राशि में मार्गी होने से कुछ मामलों में शुक्र की नकारात्मकता कम हो सकती है जिसका लाभ आपको मिल सकता है। शुक्र की इस अवस्था को शत्रुओं में वृद्धि कराने वाला माना गया है। इसलिए विवाद वाली जगहों से दूर रहने में भलाई है।
यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से भी थोड़ा कमजोर रहेगा। हालांकि उच्च का शुक्र स्वास्थ्य में धीमी गति से ही सही सुधार कराएगा। साथ ही लापरवाही नहीं करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं और स्त्रियों से विवाद से बचें।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूलों की माला पहनाना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः