
Shukra Margi 2025 Venus Direct In Pisces venus transit: मीन राशि में शुक्र मार्गी होकर लाइफ में सुख समृद्धि प्रदान करेंगे
Venus Direct In Pisces: ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र ग्रह लोगों की सुख-सुविधा के कारक हैं। इनके अनुकूल रहने से व्यक्ति को धन, वैभव, ऐश्वर्य और विलासितापूर्ण जीवन का सौभाग्य प्राप्त होता है।
उच्च राशि मीन में शुक्र मार्गी होना इन तमाम मामलों में ज्यादातर लोगों को शुभ फल देता है। हालांकि यदि शुक्र कुंडली में शुभ भावों का स्वामी नहीं है तो कुछ कमजोर परिणाम भी दे सकता है। आइये जानते हैं 13 अप्रैल से मार्गी शुक्र किसे आशीर्वाद देने वाले हैं।
उच्च राशि मीन में शुक्र मार्गी होकर मेष राशि वालों को अनुकूल परिणाम दे सकता है। इस अवधि में शुक्र मेष राशि वालों को दूर के स्थान से जोड़ने का काम कर सकता है। हालांकि, घरेलू स्तर पर भी कुछ खर्च हो सकते हैं, लेकिन यदि आपका किसी भी तरह से विदेशया किसी दूर के स्थान से संबंध है तो शुक्र बचत में मददगार बन सकते हैं। व्यापार और रोजगार के मामले में भी दूर स्थान से संबंध होने की स्थिति में अच्छे फल मिल सकते हैं। मनोरंजन के लिहाज से भी यह अवधि अच्छी रहेगी।
उपाय: किसी सौभाग्यवती स्त्री को श्रृंगार की सामग्री उपहार में दें।
वृषभ राशि वालों के लिए लाभ भाव में उच्च अवस्था में रहते हुए शुक्र मार्गी हो रहे हैं। इससे वृषभ राशि वालों को सकारात्मक फल मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में काफी लाभ मिलेगा। इस समय वृषभ राशि वालों की लाइफ में धन और ऐश्वर्य की वृद्धि हो सकती है। आपको अपने कामों में अच्छी सफलता मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। प्रतिस्पर्धात्मक कामों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
उपाय: नियमित रूप से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना आपके लाइफ में शुभता बढ़ाएगा।
13 अप्रैल को मीन राशि में मिथुन राशि के कर्म स्थान में शुक्र मार्गी हो रहे हैं। आमतौर पर शुक्र यहां अच्छा फल नहीं देते हैं, लेकिन उच्च राशि में होने से यह शुक्र गोचर मिथुन राशि वालों को अच्छे फल देगा। यदि घर से दूर काम कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर ग्लैमर और मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे फल दे सकते हैं। इसके अलावा आपका काम कॉस्मेटिक, कपड़े या किसी भी तरीके की सुंदरता बढ़ाने वाले प्रॉडक्ट्स से जुड़ा है तो अच्छा फल मिलेगा। अन्य कामों में भी कुछ कठिनाी के बाद सफलता मिल सकती है। यदि आपका प्रेम संबंध किसी सहकर्मी के साथ है तो भी आपको काफी अच्छे फल मिल सकते हैं।
उपाय: शिवजी के मंदिर में जाकर वहां की साफ-सफाई करना लाभकारी सिद्ध होगा।
मीन राशि में शुक्र मार्गी अवस्था, कर्क राशि वालों के भाग्य भाव से जुड़ी है। इस अवधि में कर्क राशि वालों को शुक्र की उच्च अवस्था के अच्छे फल मिलेंगे। शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर कर्क राशि वालों को शासन-प्रशासन से जुड़े काम में अच्छे फल दिला सकते हैं।
भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामलों के लिए भी यह समय अनुकूल है। इस समय आपका लाभ प्रतिशत बढ़ सकता है। पिता और अन्य वरिष्ठ व्यक्तियों से आपका सहयोग किया जा सकता है। धर्म और अध्यात्म के लिहाज से भी मार्गी शुक्र आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। धार्मिक यात्रा के मौके बन सकते हैं। घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां होने वाले मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
उपाय: शुक्र की सकारात्मकता बढ़ाने के लिए इत्र मिले हुए जल से शिवजी का अभिषेक करें।
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र अष्टम भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस समय सिंह राशि वालों को शुक्र तुलनात्मक रूप से अच्छे परिणाम दे सकेंगे। हालांकि, करियर भाव के स्वामी का आठवें भाव में जाना कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई ला सकता है। लेकिन उच्च अवस्था में होने से कठिनाई के बाद अच्छी सफलता दे सकते हैं।
इस समय व्यापार-व्यवसाय या काम-धंधे को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। इस समय कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। यदि पिछले दिनों किसी संकट से दो चार थे तो अब समस्या का समाधान मिल सकता है। आर्थिक लाभ के साथ इस समय सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी।
उपाय: गाय को दूध और चावल खिलाना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र पांचवे भाव में मार्गी हो रहे हैं। शुक्र को पांचवें भाव में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ऊपर से उच्च राशि में मार्गी होने के कारण शुक्र की अनुकूलता आपके लिए बढ़ जाएगी।
शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर व्यापार-व्यवसाय अथवा रोजगार के कामों में साथ देंगे। दूर के स्थान से आपको अच्छे फायदे मिलेंगे। प्रेम संबंध की नकारात्मकता दूर होगी। संतान पक्ष से भी राहत मिलेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आप अच्छे रिजल्ट पाएंगे। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन के लिए शुक्र की शुभता बढ़ेगी।
उपाय:मां दुर्गा को मखाने की खीर का भोग लगाएं, लाभ होगा।
धनु राशि वालों के लिए शुक्र चौथे भाव में मार्गी हो रहे हैं। उच्च राशि में शुक्र मार्गी होने से आपको शुक्र की अनुकूलता मिलेगी और लाभ का रास्ता मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की जॉब में चल रही परेशानियां दूर होंगी।
नुक्ताचीनी करने वाले लोगों का भी व्यवहार बदलता नजर आएगा। घरेलू मामलों का तनाव भी अब कम होगा। शुक्र आपकी मनोकामना पूर्ति कर सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन इत्यादि से संबंधित मामलों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में भी शुक्र का मार्गी होना सहायक बनेगा।
उपाय: मां और मां तुल्य स्त्रियों की सेवा करते हुए उनका आशीर्वाद लें, लाभ होगा।
मकर राशि वालों के लिए शुक्र मार्गी होकर शुभ फल देने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र मकर राशि के तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। यहां शुक्र सामान्य तौर पर अच्छा फल देते हैं। ऐसे में शुक्र मार्गी होकर मकर राशि वालों का लाभ बढ़ाएंगे।
इससे आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जिन लोगों का काम यात्राओं से जुड़ा हुआ है, उन्हें तुलनात्मक रूप से अच्छा रिजल्ट मिलेगा। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से भी शुक्र का मीन राशि में मार्गी होना अच्छा फल देगा। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। इस समय कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
उपाय: बहते हुए शुद्ध जल में साबुत चावल प्रवाहित करें।
मार्गी शुक्र कुंभ राशि के दूसरे भाव में अच्छा फल देता है। ऐसी स्थिति में उच्च राशि में शुक्र का मार्गी होना आपको अनुकूल फल देगा। शुक्र की यह स्थिति आपके भाग्य में वृद्धि कराएगा।
शुक्र के मीन राशि में मार्गी होने के दौरान वरिष्ठों का अच्छा सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन, वाहन और घर-गृहस्थी आदि से जुड़े मामलों में भी शुक्र सकारात्मक परिणाम देंगे। आर्थिक और पारिवारिक जीवन में भी शुक्र का मीन राशि में मार्गी होना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: देसी गाय के घी से बनी हुई मिठाइयां मां दुर्गा के मंदिर में चढ़ाएं।
मीन राशि वालों के लिए शुक्र पहले भाव में सीधी चाल चलना शुरू करने वाले हैं। पहले भाव में शुक्र को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ऐसी स्थिति में शुक्र आपको अब तुलनात्मक रूप से अच्छे परिणाम देंगे। इस समय मीन राशि वालोंका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और कामों में आ रही अड़चन दूर होगी। अप्रत्याशित रूप से भी कुछ फायदे मिल सकते हैं। आर्थिक मामले में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।
यदि आप विद्यार्थी हैं तो लाभ आपका इंतजार कर रहा है। विशेषरूप से कला और साहित्य के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंध की बात करें या फिर आमोद-प्रमोद का मामला, मार्गी शुक्र अच्छे परिणाम देगा। व्यापारियों के लिए भी यह सकारात्मक समय है।
उपाय: काली गाय की सेवा करना शुभ रहेगा।
Updated on:
09 Apr 2025 11:56 am
Published on:
08 Apr 2025 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
