Holi 2025: होली के रंगों का आपकी राशि पर असर पड़ सकता है। अगर आप अपनों के लिए सही रंग चुनना चाहते हैं तो जानिए किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ रहेगा।
Holi 2025: होली खुशियों, उमंग और रंगों का त्योहार है। जहां हर रंग का अपना विशेष महत्व होता है। सही रंग का चुनाव आपकी राशि के लिए सौभाग्य और सकारात्मकता ला सकता है। आइए जानते हैं, इस होली पर आपके लिए कौन सा रंग शुभ रहेगा।
मेष राशि वाले लोगों को लाल, पीला और सफेद रंग से अपने भतीजे एंव भतीजियों को गुलाल लगाकर होली खेलनी चाहिए। इस खास दिन नकारात्मक प्रभाव खत्म करने के लिए यदि इन रंगो के गुलाल का प्रयोग करेंगे तो जीवन में चल रही सभी समस्याएं और मंगल ग्रह का नकारात्मक प्रभाव खत्म होगा। साथ ही अपनों से बड़ों और छोटों का प्यार बना रहेगा।
अगर आपका राशिफल वृष राशि है तो इस होली आप ससुराल पक्ष के लोगों के साथ सफेद, हरा, नीला गुलाल से होली खेलें। इससे सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। होली के दिन शिव जी पर लाल गुलाब का लेपन करने से आने वाली समस्याओं का शमन होगा और मनोकामना पूर्ण होगी।
मिथुन राशि वालों को इस बार होली पर अपने मित्रगणों के साथ हरा रंग या गुलाल लगाकर मस्ती करनी चाहिए। इस दिन आप गणेश जी पर हरा गुलाल चढ़ाये एंव गणेश स्त्रोत का पाठ करें।
कर्क राशिफल वाले लोगों को सफेद, पीला और लाल रंग के गुलाल से अपने से बड़ों के साथ होली खेलनी चाहिए। चंद्र ग्रह का रंग सफेद होता है। इस राशि के जातकों को इस रंग का इस्तेमाल करने पर ग्रह संबंधित सभी समस्याएं खत्म होगी और जीवन में सुख समृद्धि के साथ नई उपलब्धियां मिलेगी।
अगर आपका राशिफल सिंह राशि है तो आप अपने पिता को लाल, गुलाबी और पीला रंग के गुलाल का टीका लगाकर उनसे अशीर्वाद लें। इन तीनों रंगों का इस्तेमाल होली के दिन करने से ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव खत्म होगा और सूर्य ग्रह की कृपा से जीवन में सुख समृद्धि, धन, मान सम्मान, सरकारी नौकरी, नई ऊर्जा आदि की प्राप्ति होगी।
इन राशिफल के लोगों हरा, नीला, चमकीला और इससे संबंधित रंगों से अपनों से छोटे के साथ रंग लगाना चाहिए। होली पर ऐसा करने से जीवन में चल रही ग्रह संबंधित समस्या खत्म हो जाएगी और वाणी संबंधित अच्छे लाभ मिलेंगे।
इन राशि के लोगों को होली पर सफेद, चमकीले और इनसे संबंधित रंगों का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी के साथ खेलना चाहिए। होली पर इन रंगों का प्रयोग करने पर जीवन में आपसी सुखों का आगमन होगा।
वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने से छोटे और बड़े भाईयों के साथ लाल, गुलाबी, नारंगी और पीला गुलाल से खेलनी चाहिए। इससे आपसी सौहादर्य में वृद्धि होगी।
अगर आपको राशिफल धनु है तो होली के दिन आप अपने सन्तान के साथ पीले रंग के गुलाल के साथ होली खेलें, इससे गिले-शिकवे दूर होकर एक-दूसरे के प्रति गहरा प्रेम उमड़ेगा।
मकर राशि वाले लोग अपनें नौकरों और परिवार में शांति के लिए नीला, हरा और बैंगनी रंग के गुलाल से होली जरूर खेलें। ऐसा करने से इन लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। साथ ही शनि देव की स्तुति करें।
कुम्भ राशि वाले लोग वृद्ध व्यक्तियों के साथ नीले व गुलाबी रंग के साथ होली खेलें। इससे शनि देव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इसके साथ ही कालभैरव का पूजन करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
मीन राशिफल वाले लोग होली के दिन अपने गुरू को पीला, गुलाबी, लाल और सफेद रंग का गुलाल लगाना चाहिए। ऐसा करने से गुरू की कृपा बनी रहेंगी।