धर्म/ज्योतिष

अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है? इस कथा में छुपा है दिल छुने वाला जवाब

Why Good People Suffer: अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है? यह प्रश्न अक्सर सबके मन में आता है। इस आर्टिकल में हम इसका जवाब संतवाणी से देने जा रहे हैं।

2 min read
Jan 26, 2026
Achchhe Logo Ke Sath Bura kyu Hota hai: अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है, इस लेख से समझिए। (PC: AI)

Why Good People Suffer: संभवतः हर व्यक्ति के मन में जीवन में एक बार तो यह प्रश्न आता है कि अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है? धार्मिक और भगवान के भजन करने वाले भक्तों को क्यों कष्ट सहने पड़ते हैं? भगवान क्यों नहीं उनके सब दुख दूर कर देते? इन्हीं प्रश्नों के जवाब इस आर्टिकल में संत श्री कमल किशोर जी नागर से समझिए।

ये भी पढ़ें

किस्मत में नहीं है फिर भी मिलेगी मनचाही चीज, बस करना होगा ये छोटा-सा कामः Premanand ji Maharaj

धर्म की राह पर मुश्किलें क्यों आती हैं?

अक्सर लोग शिकायत करते हैं, "हम तो हमेशा सबका भला करते हैं, फिर हमारे साथ ही बुरा क्यों होता है?" या "भगवान की राह पर चलते हैं, तो परेशानियां क्यों आती हैं?" लेकिन सच तो यह है कि यह मुसीबतें आपका बुरा करने नहीं, बल्कि आपको निखारने आती हैं। कहते हैं, अच्छे लोगों के साथ बुरा भी अच्छे के लिए ही होता है।

भक्तों के जीवन में तकलीफें क्यों? | Achchhe logo Ke Sath Bura Kyu hota Hai

संत श्री नागर इसे उदाहरण से समझाते हैं। वे कहते हैं, परीक्षा उसी की होती है, जो पढ़ाई करता है। परीक्षा के दिनों में पसीना और तनाव उसी छात्र को होता है, जिसने पढ़ाई की होती है और जो परीक्षा हॉल में बैठा है। बाहर सड़क पर घूम रहे लोगों को न फेल होने का डर है और न ही पास होने की खुशी। ठीक वैसे ही, जब आप धर्म और सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं, तो आप 'ईश्वर की क्लास' के विद्यार्थी बन जाते हैं। अब भगवान आपको टटोलते हैं, निखारते हैं और परीक्षा लेते हैं कि आपकी श्रद्धा कितनी गहरी है। मुसीबतें दरअसल, प्रभु की परीक्षा है। इनसे घबराने की बजाय सहर्ष इनका स्वागत और सामना करना चाहिए।

कठिनाइयां हैं ईश्वर का फिल्टर | Sufferings Are God's Exam

संत श्री नागर समझाते हैं, ईश्वर हमें भीड़ का हिस्सा नहीं रहने देना चाहता। वह हमें तराश कर हीरा बनाना चाहता है। जो परेशानियां हमारे जीवन में आती हैं, वे दरअसल हमारी कमियों को पहचानने का मौका होती हैं। जैसे एक कुम्हार घड़े को मजबूत बनाने के लिए बाहर से चोट मारता है, वैसे ही ईश्वर हमें कठिन स्थितियों में डालकर अंदर से फौलाद बनाता है।

पुण्य करने वाले की बढ़ जाती है चुनौती | Why Devotees Suffer

जब कोई कीमती जेवर पहनकर निकलता है, तो चोरों की नजर उस पर जरूर पड़ती है। इसी तरह, जब आप पुण्य कर्म करते हैं, तो नकारात्मक शक्तियां आपको डगमगाने की कोशिश करने लगती हैं। इस दौरान यदि आप डर कर पीछे हट जाते हैं, तो आप परीक्षा में नाकामयाब हो जाते हैं। वहीं अगर आप डटे रहे, तो यही कठिन समय आपको सफलता और शांति के उस शिखर पर ले जाएगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

धर्म के रास्ते में चुनौतियां चमकाती हैं किस्मत | Problems are Part of Life

धर्म के मार्ग पर आने वाली कठिनाइयां 'करम फूटना' नहीं, बल्कि 'किस्मत चमकना' होती हैं। संत श्री कहते हैं, बिखरने का साहस रखेंगे, तभी कुंदन बनकर निखरेंगे। धर्म के मार्ग पर आने वाली चुनौतियां वास्तव में ईश्वर की परीक्षाएं होती हैं, जो हमें कमजोर करने नहीं बल्कि और अधिक मजबूत बनाने आती हैं।

ये भी पढ़ें

सब हम कर रहे हैं या भगवान की इच्छा से हो रहा है?: ओशो

Updated on:
26 Jan 2026 05:52 pm
Published on:
26 Jan 2026 05:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर