Tulsi Niyam: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी स्वयं वास करती हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं आखिर क्यों रात में तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए। आइए जाने इसके बारे में।
Tulsi Niyam: वास्तु शास्त्र के अंतर्गत तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ और पूजनीय माना जाता है। तुलसी के पौधे धार्मिक महत्व के साथ- साथ वैज्ञानिक महत्व भी बहुत ज्यादा है। तुलसी का प्रयोग हम केवल पूजा करने के लिए नहीं बल्कि औषधि के रूप में भी करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां पर धन- धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को लेकर बहुत सारे नियम बताए गए हैं। हमें वास्तु के अनुसार ही तुलसी के पौधे का प्रयोग करना चाहिए। क्या आप जानते हैं रात में तुलसी क्यों नहीं तोड़नी चाहिए। आइए जानते हैं इसका वास्तु शास्त्र।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय कभी सूर्यास्त के बाद तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए। तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना गया है, अगर हम शाम के बाद तुलसी तोड़ते हैं तो माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। सूर्यास्त के बाद तुलसी माता विश्राम करने चली जाती है, इसलिए भी रात के समय हमें तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार तुलसी का पत्ता रविवार, मंगलवार और अमावस्या के दिन नहीं तोड़ना चाहिए। ग्रहण के दौरान भी तुलसी के पत्ते को स्पर्श नहीं करना चाहिए। एकादशी वाले दिन भी तुलसी ना तोड़े आप पूजा के लिए एक दिन पहले तुलसी तोड़कर रख सकते हैं।
रात में तुलसी ना तोड़ने का केवल धार्मिक कारण ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक कारण भी है। रात के समय अगर आप तुलसी के पत्ते तोड़ते हैं तो उसके आसपास के कीड़े मकौड़े आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात के समय में तुलसी का पौधा भी अधिक कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है, इसलिए इसे रात के समय नहीं तोड़ना चाहिए।