धर्म/ज्योतिष

Yearly Horoscope 2026: साल 2026 में बनना चाहते हैं मालामाल? राशिनुसार करें ये अचूक उपाय

साल 2026 में मेष राशि को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी, जबकि वृषभ राशि के लिए यह वर्ष धन, संपत्ति और स्थिरता लेकर आएगा। मिथुन राशि वालों को सेहत में उतार-चढ़ाव के बावजूद करियर और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना होगा।

2 min read
Dec 30, 2025
Yearly Horoscope 2026 (PC: GEMINI GENERATED)

नव वर्ष 2026 की शुरुआत बेहद खास ग्रह योगों के साथ हो रही है। 28 दिसंबर 2025, रविवार प्रातः काल ग्रहों की स्थिति के अनुसार बुध वृश्चिक राशि में, सूर्य, मंगल और शुक्र धनु राशि में विराजमान हैं। वहीं राहु कुंभ राशि में, चंद्रमा और शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं।

इन्हीं ग्रहों की चाल के आधार पर जानते हैं कि साल 2026 अलग-अलग राशियों के लिए कैसा रहने वाला है और कौन से उपाय आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें

New Year Vastu Tips 2026: नया साल आने से पहले घर से बाहर करें ये 7 चीजें

मेष राशि 2026 राशिफल (Aries Horoscope 2026)

मेष राशि वालों के लिए साल 2026 स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। हड्डियों, नसों और आंखों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए पूरे साल सेहत को प्राथमिकता देना जरूरी होगा।

धन और करियर की स्थिति औसत रहेगी। इतना पैसा आता रहेगा कि जीवन आराम से चलता रहे, लेकिन बड़ी आर्थिक छलांग के योग सीमित हैं। इस साल स्थान परिवर्तन या करियर में अचानक बदलाव भी संभव है।

शनि की साढ़ेसाती के कारण मानसिक दबाव और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

अचूक उपाय:

रोज शाम 108 बार “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें और हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

वृषभ राशि 2026 राशिफल (Taurus Horoscope 2026)

वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 बेहद शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के संकेत हैं।

धन और संपत्ति के मामलों में जबरदस्त फायदा दिख रहा है। नया घर, प्लॉट या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं।

करियर स्थिर रहेगा और बिना ज्यादा उतार-चढ़ाव के आगे बढ़ेगा।

रिश्तों में कुछ बदलाव संभव हैं, लेकिन बेवजह तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग भी मजबूत बन रहे हैं।

अचूक उपाय:

रोज सुबह 108 बार “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का जाप करें।

मिथुन राशि 2026 राशिफल (Gemini Horoscope 2026)

मिथुन राशि वालों के लिए 2026 में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। पेट, डाइजेशन, फैटी लीवर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देना होगा।

आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर ठीक रहेगी। साल की शुरुआत में प्रॉपर्टी या संपत्ति में निवेश के योग बन सकते हैं।

करियर में बड़ी रुकावट नहीं दिखती। प्रयास करने पर अच्छा स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

अचूक उपाय:

पूरे साल “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का जाप करें और नियमित रूप से जरूरतमंदों को दान दें।

ये भी पढ़ें

Vastu Shastra : सुबह उठते ही भूलकर भी ना करें ये 3 काम, जीवन भर रहेंगे कंगाल

Published on:
30 Dec 2025 07:20 am
Also Read
View All

अगली खबर