औरैया

युवक ने अश्लील फोटो किया वायरल, परेशान होकर किशोरी ने लगाई फांसी

औरैया में किशोरी से छेड़छाड़ करने के बाद उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। इससे छात्रा परेशान हो आत्महत्या कर ली।
2 min read
Dec 25, 2022
father.jpg

औरैया में एक 10वीं के छात्र ने 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने से परेशान हो कर किशोरी ने शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कमरे में फांसी पर लटक कर दी जान
यह घटना कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी 11वीं में पढ़ती थी। शनिवार शाम को उसने अपने घर के कमरे में फांसी पर लटक कर जान दे दी। इस घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कुदरकोट थाने का घेराव कर दिया।

छात्रा के पिता का कहना है, “गांव का लड़का अपने दोस्त के साथ बेटी को स्कूल आते-जाते समय छेड़ता रहता था। शिकायत के बाद उसके परिवार वालों ने धमकी देकर चुप करा दिया था। आरोपियों ने बेटी की फोटो काे अश्लील बनाकर वायरल कर दिया था। इससे बेटी बहुत परेशान थी।”

आरोपी अपने दोस्त के साथ मिलकर करता था परेशान
आरोपी का नाम अंचल कुमार है और वह 10वीं में पढ़ता है। अंचल 18 साल का है। इसके पिता का नाम शिवराम सिंह है। आरोपी अंचल अपने दोस्त ओंकार के साथ मिलकर किशोरी को परेशान करता था। स्कूल आते-जाते समय वह रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी करता था।

2 दिन पहले उसने किशोरी की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इससे किशोरी देखकर बहुत परेशान थी। अंत में उसने पने घर के कमरे में फांसी पर लटक कर जान दे दी।

परेशान होकर किशोरी ने दी जान
CO महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, ''11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। पिता का आरोप है गांव के लड़के ने दोस्त के साथ मिलकर उनकी बेटी की अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दी थी। वह उससे छेड़खानी भी करता था। इससे परेशान होकर बेटी ने जान दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी अंचल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी छात्र और मृतक लड़की का भाई एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं।''

Published on:
25 Dec 2022 09:16 pm