20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Sidharthnagar / सिद्धार्थनगर में नहर में पलटी बस, 20 से ज्यादा यात्री घायल

सिद्धार्थनगर में नहर में पलटी बस, 20 से ज्यादा यात्री घायल

मीटिंग के लिए बस गोरखपुर जा रही थी। बस में 40 से 50 लोग सवार थे। यह घटना बासी-खलीलाबाद मार्ग पर पुल के पास हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिद्धार्थनगर

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 25 Dec 2022, 5:34 PM IST

dulhan.gif

सिद्धार्थनगर से एक दुःखद घटना सामने आया है। एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई है। घटना में 20 से भी अधिक यात्री घायल हो गए हैं। हादसा बासी-खलीलाबाद मार्ग पर पुल के पास हुआ। घायल यात्रिओं को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
मौके पर CO बांसी और SO भानु प्रताप सिंह की टीम लोगों के साथ राहत और बचाव में जुटे। बस बांसी से गोरखपुर के लिए जा रही थी। बस में 40 से 50 लोग सवार थे। बस बांसी से कुछ दूर ही आगे बढ़ी थी कि एक नहर पर बने पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

स्थानीय लोग राहत बचाव में जुटे
आस-पास के लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस में सवार सभी वेस्टीज कंपनी के कर्मचारी सवार थे। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव व खेसरहा थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की टीम के साथ स्थानीय लोग राहत बचाव में जुटे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बांसी देवी गुलाम ने बताया, “बस को पानी में पलटने से कोई गंभीर घायल नहीं है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। करीब बीस यात्री घायल हुए हैं। घायलों के परिजन को सूचना दी गई है। यात्रियों की पूरी मदद की जा रही है। खेसरहा और बांसी थाने की पुलिस ने सक्रिय होकर यात्रियों की मदद की।”