
Auraiya Doctor commits suicide: औरैया में प्राइवेट हॉस्पिटल में के डॉक्टर ने यमुना नदी के पुल पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और छलांग लगा दी। इसके पहले उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या के कारण की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके साथ अस्पताल में मारपीट की गई। इस संबंध में होने में शिकायत की लेकिन थाना प्रभारी न्याय देने की जगह समझौता करने का दबाव बनाने लगे। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एनडीआरफ और स्थानीय गोताखोरों को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है। पुलिस के आला अधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के औरैया में हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिसमें प्राइवेट अस्पताल में प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर सौरभ बाजपेई मूल निवासी लखीमपुर खीरी ने यमुना नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी। सौरव बाजपेई सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस करते थे। जो नर्सिंग होम के ही क्वार्टर में रहते थे।
फेसबुक लाइव में डॉक्टर सौरव बाजपेई ने बताया कि वह डॉक्टर एसपी सिंह के नर्सिंग होम में काम करता हूं। वह दूसरी जगह रहने के लिए जा रहे थे। इसी बात को लेकर डॉक्टर एसपी सिंह के जीजा सर्वेश सिंह ने गाली देते हुए मेरी पिटाई की है। इस संबंध में औरैया थाने में शिकायत की। लेकिन थाना अध्यक्ष समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगे क्योंकि दोनों ठाकुर हैं और वह ब्राह्मण है। अपने वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री को भी संबोधित किया है और बोला आज इन लोगों ने मुझे बंधक बना लिया है। जब भी यहां से निकलूंगा आत्महत्या कर लूंगा। जिसका जिम्मेदार सर्वेश सिंह, उनका लड़का और गौरव सिंह है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि यमुना नदी से रेस्क्यू टीम ने शव को बरामद कर लिया है। जिसकी शिनाख्त सौरव बाजपेई (30) पुत्र नंदकिशोर बाजपेई निवासी लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। उनके परिजन मौके पर मौजूद हैं। जिन्होंने लिखित तहरीर देखकर बताया है कि राम अवतार मेमोरियल अस्पताल के संचालक एसके सिंह, उनके रिश्तेदार आदि मारपीट की है। इस दौरान गाली भी दी गई। जिससे क्षुब्ध होकर सौरव बाजपेई ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होटल के संचालक एसके सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।