औरैया

औरैया में पति-पत्नी और बहू की मौत से मचा कोहराम, ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर, 12 घायल

Auraiya Road Accident: औरैया में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिसमें 15 लोग बैठे थे, सभी घायल हो गए। इनमें तीन की मौत हो गई। सभी अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए जा रहे थे।‌
2 min read
May 19, 2026
औरैया में दर्दनाक हादसा, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Truck and tractor trolley collide in Auraiya: औरैया में ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली पलट गई। घटना के समय ट्राली में करीब 15 लोग भ थे। ‌ट्राली पलटते ही मौके पर कोहराम मच गया। ट्राली में बैठे सभी लोग नीचे दब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को ट्राली के नीचे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। 12 घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना अजीतमल थाना क्षेत्र की है। ‌

सभी अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए जा रहे थे

उत्तर प्रदेश के औरैया स्थित नेशनल हाईवे 19 पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। जिसमें 15 लोग बैठे थे। टक्कर इतनी जबरदस्ती कि ट्राली पलट गई और उसमें बैठे लोग दब गए। घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अजीतमल थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया।

घायलों में 12 सवार शामिल

घटना में ट्रैक्टर चालक मोहित सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, संत कुमार पुत्र तिलक सिंह, उषा देवी पत्नी तिलक सिंह, मिथिलेश पत्नी रामनरेश, श्याम सुंदर पुत्र पंचम लाल, खुशबू पत्नी वसंतकुमार, सूरजमुखी पत्नी होरीलाल, सुषमा देवी पत्नी श्याम सुंदर, पिंकी देवी पत्नी सुंदरलाल, शुघर सिंह पुत्र पंचम लाल, उदयवीर पुत्र मोती लाल, मोरश्री पत्नी रामकिशोर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड, टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम ने ट्राली में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना में तीन लोगों की मौत हो गई

जिसमें राम शंकर (70) उर्मिला (45) की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुषमा (60) की अस्पताल ले जाते समय सांसे थम गईं।घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर सभी अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए अछल्दा थाना क्षेत्र के तिवर लालपुर गांव जा रहे थे। जहां मृतक राम शंकर के दामाद की बीमारी के बाद मौत हो गई थी। सभी दुखी परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सभी जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया।

इमलिया ओवर ब्रिज के पास की घटना

अभी ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के इमलिया ओवर ब्रिज के निकट पहुंचा था कि तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही दुखी परिवार में चीख-पुकार मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी में बताया टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गाड़ी की तलाश की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रास्ते से हटा दिया गया है।‌ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

Updated on:
19 May 2026 02:01 pm
Published on:
19 May 2026 02:01 pm