औरैया

65 वर्षीय मामा ने नाबालिग भांजी को बनाया हवश का शिकार, सीओ बोले-प्रारंभिक जांच में हुई पुष्टि

औरैया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें सगे मामा पर आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Aug 16, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका)

औरैया में संबंधों को तार-तार करने की घटना सामने आई है। जब वृद्ध मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बना लिया। घटना की जानकारी मिलते परिवारजनों के पैरों तले जमीन की खिसक गई। पीड़ित परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना सत्य पाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना कुदरकोट क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

Kanpur Murder: 15 साल की किशोर की अपहरण के बाद हत्या, शव मिलने से मचा कोहराम

मामा ने रिश्ते को किया कलंकित

उत्तर प्रदेश के औरैया के कुदरकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 65 वर्षीय वृद्ध को पुलिस में गिरफ्तार किया है। मैनपुरी जिले के ओछा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपने मां के यहां आई थी। बीते 15 अगस्त को मामा घर में ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्यों के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक अन्य मामा के लड़के ने थाना में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी और नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

क्या कहते हैं सीओ?

कुदरकोट थाना पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में घटना सत्य पाई गई। क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार पर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज बोले-56 इंच के प्रधानमंत्री झुकना नहीं जानते, अमेरिका को ही झुकना पड़ेगा

Updated on:
16 Aug 2025 04:25 pm
Published on:
16 Aug 2025 04:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर