औरैया

महिला ट्रेन में भूल गई लाखों के सामान से भरा बैग, पुलिस ने देखा और ऐसे पेश की बड़ी मिसाल

संगम एक्सप्रेस में छूट गया था महिला का बैग, रेलवे पुलिस किया सुपुर्द...

2 min read
Feb 28, 2018

औरैया. जनपद के दिबियापुर में संगम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही सैफई में चिकित्सक का हैंडबैग संगम एक्सप्रेस में छूट गया। सूचना पर आरपीएफ एवं स्टेशन स्टाफ ने ट्रेन के कोच में खंगालकर महिला चिकित्सक के सुपुर्द कर दिया। हैंडबैग में लाखों के गहने एवं नकदी थी। हैंड बैग पाकर महिला चिकित्सक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बैग में 13 हजार रुपया नकद, लाखों के गहने (सोने की झुमकी, कंगन, गले का हार) मोबाइल और चार्जर थे।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन फफूंद पर रेल कंट्रोल से सूचना मिली कि संगम एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला यात्री का हैंड बैग छूट गया है। तड़के लगभग 5 बजकर 50 मिनट पर पहुंची संगम एक्सप्रेस में बताये गए कोच एवं बर्थ पर आरपीएफ एवं स्टेशन स्टाफ ने बैग ढूंढा। यहां पर बैग मिल गया।

ये भी पढ़ें

औरैया में एक युवक की हत्या और दूसरा लापता, पुलिस ने जताई ये आशंका, परिजनों को नहीं हो रहा विश्वास

फंफूद में रुकी संगम एक्सप्रेस, तलाशी में मिल गया हैंडबैग
आरपीएफ के एसआई बब्लू कुमार के अनुसार, डाउन संगम एक्सप्रेस में डॉ. मीना कुमारी पत्नी राजकुमार निवासी मकान संख्या टाइप 2ए रूम नंबर 108 न्यू कैंपस अतिराजपुर सैंफई इटावा मेरठ से इटावा आ रही थीं। महिला चिकित्सक इटावा में उतर गईं। कंट्रोल से सूचना मिली कि महिला यात्री का बैग कोच एस टू में छूट गया है। इसपर संगम एक्सप्रेस के फफूंद में रुकते ही संबंधित कोच की तलाशी की गई। बताया गया हैंडबैग आरपीएफ को मिल गया। कोच के सभी यात्रियों से पूछताछ के बाद बैग आरपीएफ ने अपने कब्जे में ले लिया। बाद में पहुंची महिला चिकित्सक को बैग दिखाकर सुपुर्द कर दिया गया।

बैग में थे 13 हजार रुपये और लाखों की कीमत के गहने
बैग में 13 हजार रुपया, सोने के झुमकी, कंगन, गले का हार, मोबाइल एवं दो तीन चार्जर थे। आरपीएफ एसआई बब्लू कुमार, हेड कांस्टेबल सरफराज खान, जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा। स्टेशन अधीक्षक राजीव राजा शुक्ला ने आरपीएफ स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें

श्रमिकों के स्वास्थ्य पर मंडराता खतरा
Published on:
28 Feb 2018 08:49 am
Also Read
View All