औरैया

पत्नी ने पति के मुंह पर गर्म-गर्म चाय फेंककर जला दिया चेहरा; इस वजह से दिखाया महिला ने ‘रौद्र’ रूप

UP Crime: पत्नी ने पति के मुंह पर गर्म-गर्म चाय फेंककर उसका चेहरा जला दिया। इसके अलावा शख्स ने पत्नी पर बर्तन से हमला करने का भी आरोप लगया है।

less than 1 minute read
Aug 23, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स पत्रिका

UP Crime: उत्तर प्रदेश के औरैया में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति की पत्नी ने पर उस पर गर्म चाय फेंक दी। जिससे शख्स गंभीर रूप से झुलस गया।

ये भी पढ़ें

ना आव देखा ना ताव दबंगों ने चढ़ा दी शख्स पर कार; घटना का लाइव CCTV फुटेज देखकर कांप जाएगी रूह

फोन पर बात बंद करने को कहा तो फेंक दी चाय

बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब व्यक्ति ने अपनी पत्नी से फोन पर बात करना बंद करने और उसके लिए चाय बनाने को कहा। पुलिस ने बताया कि यह घटना 16 अगस्त को हुई और गुरुवार को इस संबंध में FIR दर्ज होने के बाद घटना का पता चला।

गुस्से में पत्नी ने किया पति पर हमला

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब उसकी पत्नी फोन पर बात कर रही थी, तब उसने उससे चाय बनाने को कहा। कुछ देर बाद शख्स ने फिर से उसकी पत्नी से चाय मांगी, जिससे शख्स की पत्नी को गुस्सा आ गया।

चेहरा, गर्दन और छाती जली

बार-बार चाय की मांग सुन गुस्साई पत्नी ने शख्स पर गर्म चाय फेंक दी। शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी ने भी उस पर बर्तन से हमला किया, जिससे उसका चेहरा, गर्दन और छाती जल गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उसे गालियां दीं और अपने बच्चों के साथ घर से चली गई।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव को ‘पापा’ कहकर iPhone मांगा और अब मायावती को कह दिया ‘मम्मी’; यूट्यूबर पर गिरी गाज

Published on:
23 Aug 2025 02:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर