ऑटोमोबाइल

2025 Mahindra Bolero और Bolero Neo भारत में लॉन्च, जानें कैसे हैं अपडेटेड मॉडल और कीमत?

2025 Mahindra Bolero, Bolero Neo Launched: महिंद्रा ने अपनी अपडेटड 2025 बोलेरो और बोलेरो नियो को भारत में लॉन्च कर दिया है। जानें इनके नए फीचर्स, इंजन, वेरिएंट्स और डिजाइन से जुड़ी पूरी डिटेल्स।

2 min read
Oct 06, 2025
2025 Mahindra Bolero, Bolero Neo Launched in India (Image: Mahindra)

2025 Mahindra Bolero, Bolero Neo Launched: महिंद्रा ने लंबे समय के इंतजार के बाद अपनी सबसे पॉपुलर SUV सीरीज बोलेरो और बोलेरो नियो के अपडेटेड मॉडल्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई Mahindra Bolero की कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जबकि Bolero Neo की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

कंपनी ने दोनों गाड़ियों के इंटीरियर और एक्सटीरियर लुक में कई अपडेट दिए हैं, हालांकि इनके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इवेंट के दौरान महिंद्रा ने बताया कि अब तक भारत में बोलेरो सीरीज की 16.8 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं जो इसकी लोकप्रियता को को दिखाती है।

ये भी पढ़ें

कानूनी दांव-पेंच में फंसी क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को इनाम में मिली SUV! इस वजह से भारत ला पाना है मुश्किल

2025 Mahindra Bolero का इंजन और परफॉर्मेंस

नई बोलेरो में पहले जैसा ही 1.5 लीटर mHawk75 डीजल इंजन दिया गया है जो 75bhp की पावर और 210Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV अपनी रफ एंड टफ परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है और अब भी ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक लोगों की पसंद बनी हुई है।

2025 Mahindra Bolero का डिजाइन कैसा है?

एक्सटीरियर लुक की बात करें तो इसमें कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। अब इसमें नया 5-स्लैट ग्रिल, फॉग लैंप्स, और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि अब बोलेरो में एक नया कर Stealth Black भी ऐड गया है जो इसे ज्यादा प्रीमियम और दमदार लुक देता है।

2025 Mahindra Bolero इंटीरियर और फीचर्स

नई बोलेरो के केबिन को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। इसमें लेदर सीट्स, मेश डिजाइन अपहोल्स्ट्री, और 17.8 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
इसके अलावा, स्टीयरिंग पर ऑडियो और कॉल कंट्रोल बटन भी मिलते हैं जिससे ड्राइविंग के दौरान सुविधा बढ़ जाती है।

2025 Mahindra Bolero के वेरिएंट्स और कीमतें?

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
B47.99 लाख रुपये
B68.69 लाख रुपये
B6 (O)9.09 लाख रुपये
B89.69 लाख रुपये

2025 Mahindra Bolero Neo का इंजन और परफॉर्मेंस कैसा है?

Bolero Neo में वही पुराना भरोसेमंद 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है जो 100bhp पावर और 260Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों का ऑप्शन मिलता है।

2025 Mahindra Bolero Neo का डिजाइन और एक्सटीरियर?

नई Bolero Neo में अपडेटेड ग्रिल, वर्टिकल स्लैट्स, और R16 अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एक नया कलर Jeans Blue भी जोड़ा गया है जो इसे और स्टाइलिश बनाता है।

2025 Mahindra Bolero Neo का इंटीरियर और फीचर्स?

अंदर से यह SUV अब पहले से ज्यादा मॉडर्न लगती है। इसमें लेदर सीट्स, मेश पैटर्न, और टॉप वेरिएंट में Lunar Grey इंटीरियर थीम दी गई है। लोअर वेरिएंट्स में Mocha Brown थीम है। साथ ही इसमें अब रियर-व्यू कैमरा और 22.9 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम भी जोड़ा गया है।

2025 Mahindra Bolero Neo के वेरिएंट्स और कीमतें?

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
N48.49 लाख रुपये
N89.29 लाख रुपये
N109.79 लाख रुपये
N119.99 लाख रुपये

RideFlo टेक्नोलॉजी से लैस हैं ये SUVs

दोनों SUVs में महिंद्रा ने नया RideFlo टेक्नोलॉजी सिस्टम दिया है जो बेहतर स्टेबिलिटी, कंट्रोल और सस्पेंशन के लिए है। इससे राइड क्वालिटी पहले से ज्यादा स्मूद हो जाती है चाहे सड़क शहर की हो या कोई ऑफरोडिंग, दमदार परफॉर्मेंस मिलता है।

ये भी पढ़ें

Top 5 Safest Cars in India: भारत की 5 सबसे सुरक्षित कारें, सेफ्टी फीचर्स में नंबर वन; कीमत 5.50 लाख से शुरू

Published on:
06 Oct 2025 04:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर