ऑटोमोबाइल

भारत में 2025 Volkswagen Tiguan R Line लॉन्च टाइमलाइन, जानें क्या कुछ होगा खास?

2025 Volkswagen Tiguan R Line, भारतीय बाजार में जल्द आ रही है। जानें इसकी स्पोर्टी डिजाइन, दमदार इंजन, हाई-टेक फीचर्स और संभावित लॉन्च डिटेल के बारे में।
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2025, 10:21 AM IST
2025 Volkswagen Tiguan R Line

2025 Volkswagen Tiguan R Line Launch Timeline: फॉक्सवैगन भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर एसयूवी टिगुआन का हाई-परफॉर्मेंस वेरिएंट, टिगुआन आर लाइन, लॉन्च करने जा रही है। यह एसयूवी 2025 की दूसरी तिमाही में दस्तक देगी और स्पोर्टी लुक व दमदार फीचर्स के साथ आएगी। कंपनी इसे उन ग्राहकों के लिए पेश कर रही है जो स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसके अलावा, फॉक्सवैगन अपनी पॉपुलर हैचबैक, गोल्फ जीटीआई, को भी भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।

टिगुआन आर लाइन की सबसे बड़ी खासियत इसका आकर्षक डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस होगा। यह एसयूवी प्रीमियम सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी और उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो एक स्पोर्टी और फीचर-लोडेड गाड़ी की तलाश में हैं। तो आइए जानते हैं कि फॉक्सवैगन टिगुआन आर लाइन में क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है।

2025 Volkswagen Tiguan R Line का एक्सटीरियर

'आर लाइन' मॉनीकर के साथ टिगुआन का टॉप वेरिएंट भारत में लाया जा रहा है। यह वर्जन स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी लुक के साथ आएगा है। इसमें ग्लॉस ब्लैक फ्रंट ग्रिल और एक ज्यादा अग्रेसिव फ्रंट बंपर दिया गया है, जिसमें बड़े एयर वेंट्स शामिल हैं। एसयूवी में एलईडी लाइट बार फ्रंट और रियर दोनों तरफ दिए गए हैं और यह 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स पर चलती है।

2025 Volkswagen Tiguan R Line का इंटीरियर

टिगुआन आर लाइन स्टैंडर्ड एसयूवी पर आधारित है, लेकिन इसके इंटीरियर में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उदाहरण के लिए, इसमें थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.9-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, इस मॉडल में स्पोर्ट्स सीट्स भी दी गई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि लॉन्च के समय कौन-कौन से अपहोल्स्ट्री विकल्प उपलब्ध होंगे।

2025 Volkswagen Tiguan R Line पावरट्रेन

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, टिगुआन आर लाइन कई पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। इनमें 1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड, 1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड, 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। हालांकि, भारत में कार निर्माता संभवतः 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन पेश करेगी, जो 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा, इसमें Volkswagen का 4मोशन ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा।

Updated on:
10 Mar 2025, 10:21 AM IST
Published on: