ऑटोमोबाइल

2025 Yamaha FZ-S Fi नए अंदाज में लॉन्च, अब नए रंग और फीचर्स के साथ हुई और स्टाइलिश, जानें कीमत

2025 Yamaha FZ-S Fi Launched in India: यामाहा ने भारत में अपनी नई 2025 FZ-S Fi बाइक लॉन्च कर दी है। यह अपडेटेड मॉडल नए कलर ऑप्शंस और OBD-2B कंप्लायंट इंजन के साथ आया है। जानें इसकी नई कीमत, फीचर्स और इंजन से जुड़ी खास बातें।

2 min read
Apr 08, 2025
2025 Yamaha FZ-S Fi Launched in india with new colors check price specs

Yamaha ने अपनी पॉपुलर बाइक FZ-S Fi का 2025 वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये रखी गई है। इसके इंजन को अब नए OBD-2B नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया गया है, साथ ही इसमें दो नए कलर ऑप्शन भी शामिल किए गए हैं।

क्या है नया अपडेट?

2025 Yamaha FZ-S Fi में सबसे बड़ा बदलाव इसका OBD-2B कम्प्लायंट इंजन है। यह इंजन अब नए उत्सर्जन मानकों के हिसाब से बनाया गया है जिससे यह ज्यादा पर्यावरण के लिहाज से बेहतर हो गई है। बाइक के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अब इंडिकेटर को टैंक साइड कवर में फिट किया गया है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा क्लीन और मॉडर्न दिखता है।

वजन में थोड़ा इजाफा

OBD-2B अपडेट के चलते इस बाइक का वजन अब 1 किलो बढ़ गया है। अब इसका कर्ब वेट 137 किलो हो गया है। हालांकि, परफॉर्मेंस में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

दो नए कलर ऑप्शन

Yamaha ने इस बार FZ-S Fi को दो नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। जिसमें ब्लैक और ग्रे ऑप्शन शामिल हैं। इन दोनों कलर्स में नए ग्राफिक्स दिए गए हैं, लेकिन ये पुराने वर्जन से बहुत अलग नहीं लगते।

कीमत में इजाफा

नई Yamaha FZ-S Fi की कीमत बढ़ा दी गई है, यह पुराने मॉडल के मुकाबले 3,600 रुपये महंगी है। हालांकि, पुराने वर्जन FZ-S Fi V4 DLX को भी कंपनी ने वेबसाइट पर लिस्ट कर रखा है और वह अभी भी बिक्री में है। ऐसे में ग्राहक के पास ऑप्शन है कि वो नया OBD-2B मॉडल लें या 3,600 बचाकर पुराने वर्जन पर भी विचार कर सकते हैं।

पॉवरट्रेन में कोई बदलाव नहीं

नई FZ-S Fi के पॉवरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 149cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 12.4hp की पावर और 13.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

Published on:
08 Apr 2025 04:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर