ग्रामीण क्षेत्रों ने FY25 में ऑटो रिटेल की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई। ग्रामीण इलाकों में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 8.39% की वृद्धि हुई, जो शहरी वृद्धि (6.77%) से अधिक थी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में तीन-पहिया वाहनों की बिक्री में 8.70% की तेजी रही, जबकि शहरों में यह आंकड़ा मात्र 0.28% रहा है। ग्रामीण इलाकों में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 7.93% की ग्रोथ दर्ज की गई, जो शहरी ग्रोथ (3.07%) से कहीं बेहतर थी।