ऑटोमोबाइल

Car Tips for Winter: सर्दियों में अपनी गाड़ी का ऐसे रखें ख्याल, अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

Car Battery Maintenance: ठंड के मौसम का प्रभाव कार की बैटरी पर भी पड़ता है। गर्मियों की तुलना में ठंड में बैटरी की स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। इसलिए लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले कार की बैटरी की जांच जरूर करा लें।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2024, 5:32 PM IST
Car Tips for Winter

Car Care Tips Winter: भारत में सर्दियों की शुरुआत हो गयी है, ऐसे में हमें अपने साथ-साथ अपनी कार का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह मौसम आपकी कार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस विंटर अपनी कार को इससे निबटने के लिए हमें कैसे तैयार करना है। इससे आपकी कार की लाइफ भी बढ़ेगी और खराब मौसम के कारण होने वाली रिपेयरिंग में खर्च भी कम आएगा।

Check Your Car Lights: कार लाइट्स की करें जांच

सर्दियों के मौसम में दिन छोटा होता है, सूर्यास्त भी जल्दी हो जाता है। कभी कभी ज्यादा मौसम खराब होने के चलते दिन में भी कार लाइट्स की जरूरत पड़ती है। इसलिए कार निकालने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि, कार की लाइट्स जैसे - टेल लाइट्स, हेडलैंप्स, टर्न इंडिकेटर्स और रिवर्स हेडलैंप्स ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। अगर दिक्कत हो रही हो तो सबसे पहले इसे ठीक करवाएं।

Check Engine Oil: इंजन ऑयल की करें जांच

अगर आप लंबे समय से बिना रेगुलर जांच किए इंजनऑयल या कूलेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ठंड में उसे बदलने की जरूरत पड़ सकती है। यह रेकमेंडेड है कि सर्दियों में हल्के इंजन ऑयल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मौसम के हिसाब से सही इंजन ऑयल को चुनने के लिए कंपनी के मैनुअल को देख सकते हैं।

Maintenance of Your Car Battery: बैटरी की करें जांच

ठंड के मौसम का प्रभाव कार की बैटरी पर भी पड़ता है। गर्मियों की तुलना में ठंड में बैटरी की स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। इसलिए लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले कार की बैटरी की जांच जरूर करा लें।

Inspect The Windshield for Cracks: विंडशील्ड और वाइपर को करें चेक

सर्दियों ज्यादा ठण्ड के चलते कोहरा जमा होने से विंडशील्ड पर दरार या पानी का रिसाव हो सकता है, जो समस्या पैदा कर सकती हैं। इसलिए ठंड में समय-समय पर विंडशील्ड और वाइपर की जांच जरूर करवा लेना चाहिए।

Check The Tyre Pressure: ब्रेक और टायरों को भी करें चेक

गाड़ी का टायर, कार और सड़क के बीच संपर्क में रहता है, इसलिए इसके रेगुलर मेंटेंसेस की जरूरत होती है। इसलिए यह तय करें कि टायर प्रेशर मौसम के अनुकूल हो, साथ ही टायर और ब्रेक में टूट-फूट की भी जांच जरूर कर लें।

Updated on:
23 Nov 2024, 5:32 PM IST
Published on: