23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jeep की कारों पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, करें 12 लाख रुपये तक की बचत

Jeep Offers: अगर आप भी जीप की कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह सही मौका हो सकता है, क्योंकि कंपनी इस महीने 12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 23 Nov 2024, 11:34 AM IST

Jeep Compass

Jeep Offers November 2024: इस साल को खत्म होने कुछ दिन और बचे हैं, ऑटो मेकर कंपनियां भी अपने पुराने स्टॉक को खत्म करने में लगी हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं। इसी बीच अमेरिकी कंपनी जीप ने भी अपने मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट की घोषणा कर दी है।

अगर आप भी जीप की कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह सही मौका हो सकता है, क्योंकि कंपनी इस महीने 12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट कर रही है, चलिए जानते हैं कि किस मॉडल पर कितनी छूट दी जा रही है।

यह भी पढ़ें– प्रीमियम लुक, दमदार इंजन के साथ भारत में एक और Royal Enfield बाइक की एंट्री, इस दिन होगी लॉन्च

Jeep Grand Cherokee: ग्रैंड चेरोकी

नवंबर महीने में जीप सबसे ज्यादा 12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ग्रैंड चेरोकी पर दे रही है। यह फुली-लोडेड एसयूवी केवल लिमिटेड (O) वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। ट्रांशमिशन के लिहाज से 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। इसकी कीमत 67.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें– Citroen C5 Aircross: भारत में अब नहीं खरीद पाएंगे ये कार, कंपनी ने बंद की बिक्री

Jeep Compass: जीप कंपास

इसके चुनिंदा वेरिएंट पर 3.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर किये जा रहे हैं। इसके आलावा, MY 2024 मॉडल पर 1.40 लाख रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही 15,000 रुपये के स्पेशल ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे इस कार पर टोटल 4.70 लाख रुपये का डिस्काउंट लिया जा सकता है। जीप कंपास में 2.0-लीटर, डीजल इंजन दिया गया है, इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन का मिलता है। प्राइस 18.99 लाख से 28.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

यह भी पढ़ें– Cars With Air Purifier: इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर के साथ आती हैं ये टॉप-5 अफोर्डेबल कारें, जहरीली हवा दिलाएंगी छुटकारा

Jeep Meridian: जीप मेरिडियन

कंपनी, मेरिडियन पर इस महीने कुल 4.95 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इसके MY 2024 मॉडल पर 1.85 लाख रुपये का एक्स्ट्रा कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है, जो वेरिएंट पर निर्भर करता है। इसके अलावा 30,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसकी कीमत 24.99 लाख से 38.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

यह भी पढ़ें– Tata Altroz Racer: टाटा की इस कार पर पहली बार मिल रहा भारी डिस्काउंट, जल्द उठाएं मौके का फायदा