ऑटोमोबाइल

Punjab flood: जब बाढ़ में सब-कुछ हुआ बेअसर, तब काम आया सेना का ATOR N1200 वाहन, जानें क्यों है इतना खास?

पंजाब बाढ़ में भारतीय सेना के ATOR N1200 Vehicle का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे यह सुर्खियों में हैं। जानें इस ऑल-टेरेन और एएम्फीबियस वाहन की खासियत, फीचर्स और क्षमता।

2 min read
Aug 29, 2025
ATOR N1200 Vehicle (Image Source: Social Media)

ATOR N1200 Vehicle: पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे समय में लोगों की जान बचाने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानि एनडीआरएफ ATOR N1200 वाहन का इस्तेमाल कर रही है। इसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल है। यह वाहन अपनी विशेष क्षमताओं के कारण बाढ़ और मुश्किल इलाके में राहत कार्यों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें

TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, मिलेगी 158 KM की रेंज, जानें कीमत, फीचर्स और मुकाबला

क्या है ATOR N1200 Vehicle की खासियत?

ATOR N-1200 एक अत्याधुनिक ऑल-टेरेन और एएम्फीबियस वाहन है जिसे JSW Gecko Motors Pvt Ltd ने चंडीगढ़ में बनाया है। यह UK की Copato Ltd के साथ मिलकर विकसित किया गया है और SHERP N-1200 मॉडल पर आधारित है। वाहन को विशेष रूप से कठिन रास्तों, दलदल, बर्फ, जंगल और पानी में ऑपरेशंस के लिए तैयार किया गया है।

इसमें ड्राइवर सहित 9 लोग बैठ सकते हैं और यह 1200 किलोग्राम तक का वजन आसानी से ढो सकता है। इसके अलावा, इसकी टॉइंग क्षमता 2350 किलोग्राम है जिससे यह बड़े उपकरण या राहत सामग्री भी खींच सकता है। इसमें 1.5 लीटर तीन-सिलेंडर इंजन इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 55 bhp की पावर और 190 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह -40°C से +40°C तापमान में काम कर सकता है।

खास है ATOR N1200 Vehicle का डिजाइन

ATOR N 1200 में 1.8 मीटर बड़े टायरों का इस्तेमाल किया गया है जो मुश्किल रास्तों में ट्रैक्शन और पानी में तैरने में मदद करते हैं। इसका स्किड-स्टीयरिंग सिस्टम, दो लीवरों से कंट्रोल होता है जिससे इसे कठिन रास्तों और पानी में आसानी से चलाया जा सकता है। फ्लैट-बॉटम डिजाइन और जिंक-कोटेड स्टील कंपोनेंट्स इसे मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं जिससे इसकी लाइफ लगभग 30 साल तक होती है।

राहत कार्य में इस्तेमाल

गुरदासपुर में लगभग 400 छात्रों और स्कूल स्टाफ को ATOR N-1200 की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अमृतसर और अन्य जिलों में भी सेना और जिला प्रशासन ने मिलकर इस वाहन का इस्तेमाल किया है। ATOR N1200 की मदद से फंसे लोगों को निकालना और राहत सामग्री पहुंचना तेज और सुरक्षित हो गया है।

ATOR N1200 न केवल बाढ़ जैसे आपदा कार्यों में बल्कि कठिन सैन्य और जंगल अभियानों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ATOR N1200 भारत के ‘Make in India’ अभियान का हिस्सा है।

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
वाहन का प्रकारऑल-टेरेन 4-व्हील ड्राइव, एएम्फीबियस
निर्माताJSW Gecko Motors Pvt Ltd (UK की Copato Ltd के सहयोग से)
आधार मॉडलSHERP N-1200
लंबाई3.984 मीटर
चौड़ाई2.57 मीटर
ऊंचाई2.846 मीटर
टायर की ऊंचाई1.8 मीटर
कुल वजन2,400 किलोग्राम
पेलोड क्षमता1,200 किलोग्राम
टॉइंग क्षमता2,350 किलोग्राम
बैठने की क्षमता8 + ड्राइवर
इंजन1.5 लीटर, 3-सिलेंडर
पावर55 bhp
टॉर्क190 Nm
ट्रांसमिशन6-स्पीड मैनुअल (Renault sourced)
स्पीड (जमीन पर)40 km/h
स्पीड (पानी में)6 km/h
ऑपरेशन तापमान-40°C से +40°C
ईंधन क्षमता95-लीटर मुख्य टैंक + 4 कैनिस्टर × 58 लीटर = कुल 232 लीटर
ऑपरेशन रेंज61 घंटे
ग्राउंड क्लियरेंस600 mm
स्टीयरिंगस्किड-स्टीयरिंग, दो लीवर से कंट्रोल
डिजाइन फ्लैट-बॉटम, zinc-coated स्टील
खासियतपानी में तैरने की क्षमता, कठिन इलाकों में गो-एनीवेयर वाहन
कीमतलगभग 2 करोड़ रुपये
उपयोगबाढ़ राहत, कठिन जंगल/रेगिस्तानी इलाके, भारतीय सेना ऑपरेशंस

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-सीएनजी पर डेली यूज के लिए बेस्ट हैं ये 5 कारें, 6 लाख से कम कीमत में मिलेगा 35KM का माइलेज

Published on:
29 Aug 2025 01:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर