ऑटोमोबाइल

महज 1 लीटर में 121 किमी का माइलेज देगी ये कार, नहीं पड़ेगी रोज़ पेट्रोल भरवाने की जरूरत

भारत में मौजूद कोई भी पेट्रोल कार नहीं देती इतना माइलेज छात्रों ने तैयार की है ये बेस्ट माइलेज कार इस कार को कार्बन फाइबर और एल्यूमिनियम से किया गया है तैयार
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2019, 1:28 PM IST
Extra Mileage Cars

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल कारों में आजकल एक समस्या जो सबसे ज्यादा पेश आती है वो है माइलेज कि दरअसल ये कारें 15 से 23 किमी प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज नहीं दे पाती हैं। ऐसे में अगर कोई अकसर कार चलाता है तो उसे काफी खर्च उठाना पड़ता है लेकिन अब चेन्नई स्थित SRM यूनिवर्सिटी के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के 31 छात्रों ने ऐसी बाइक कार तैयार की है जो महज 1 लीटर पेट्रोल में 121 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।

दरअसल छात्रों ने इस कार का प्रोटोटाइप मॉडल तैयार कर लिया है जिसे 19 से 22 नवंबर तक बेंगलुरू में आयोजित होने जा रही शैल इको मैराथन इंडिया में पेश किया जाएगा। छात्रों की जिस टीम ने इस कार को तैयार किया है उनका मकसद पेट्रोल के कम से कम इस्तेमाल में इससे अधिक दूरी तय करना था और इन छात्रों ने अपना ये लक्ष्य हासिल भी कर लिया है। ऐसे में आने वाले समय में ये टेक्नोलॉजी भारतीय सड़कों पर चलने वाली कारों में भी दिखाई दे सकती है।

आपको बता दें कि इस कार को बनाने के लिए छात्रों ने कार्बन फाइबर और एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया है जिससे कार का वजन कम रखा जा सके और कार ज्यादा से ज्यादा माइलेज दे सके। इस कार को बनाने के लिए टीम लंबे समय से काम कर रही है लेकिन कई बार असफलता हाथ लगने के बाद भी छात्रों की इस टीम ने हार नहीं मानी और ये असंभव सा लगने वाला कारनामा कर दिखाया।

Published on: