
नई दिल्ली: जानी मानी कार निर्माता कंपनी एक बार फिर से एक बार फिर से ब्रॉन्को एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। आपको बता दें कि ये एक दो दरवाज़ों वाला ट्रक था जिसे डिमांड कम होने की वजह से बंद कर दिया गया था लेकिन अब 2020 में दोबारा से इसका प्रोडक्शन शुरू किया जा रहा है। फोर्ड की तरफ से जारी एक वीडियो में बताया गया है 2020 के मध्य ब्रॉन्को ( Bronco )का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा।
आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से इस SUV का कोई टीजर जारी नहीं किया गया है लेकिन एसयूवी के सिल्हूट को ध्यान से देखने पर आपको इसका डिजाइन काफी हद तक समझ आ जाएगा। आकार की बात करें तो ये एक लंबी एसयूवी होगी जिसके पीछे की तरफ दिया गया स्पेयर टायर इसके लुक को और ज्यादा धाकड़ बनाता है।
फोर्ड की तरफ से पहले ही बता चुका है कि ब्रॉन्को बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो कि 2019 रेंजर पर आधारित है। इसे फोर्ड के मिशिगन असेंबली प्लांट वेन, मिशिगन में बनाया जाएगा लेकिन इस कार के इंजन के बारे में हमे कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। हालांकि, कंपनी ने ब्रॉन्को के लिए हाइब्रिड तकनीक का उपयोग करने का संकेत दिया है और एफ -150 पर हाइब्रिड सिस्टम सिर्फ एक सही फिट हो सकता है। ये इंजन लो-एंड टॉर्क ऑफ-रोडिंग स्थितियों में मदद करेगा और ब्रोंको के लाभ के लिए काम करेगा।
फोर्ड की एसयूवी रणनीति में कारों से एसयूवी तक $ 7 बिलियन का पुन: निवेश करना और 2020 तक आठ एसयूवी की पेशकश करना शामिल है। यह एक बड़ी रकम है और ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी इस सेगमेंट में ग्रोथ देखी जा रही है। ऐसे में हमें कुछ और महीनों का इंतज़ार करना होगा और तब जाकर हम देख पाएंगे कि ये एसयूवी कैसी दिखती है।
Published on:
5 Nov 2019, 12:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.