ऑटोमोबाइल

Cars Under 5 Lakh: 5 लाख रुपये के बजट आती हैं ये दमदार कारें, माइलेज भी जबरदस्त

Cars Under 5 Lakh: इस खबर में हम आपको 5 लाख रुपये के बजट में आने वाली कारों के बारे में बताने वाले हैं जिनमे से अपने लिए एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 26 Feb 2025, 3:14 PM IST
Best Cars Under 5 Lakh

Best Cars Under 5 Lakh: अगर आप 5 लाख रुपये के बजट में कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं। कार खरीदते समय बजट सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक है, और तमाम ऑप्शंस के बीच एक अच्छे और किफायती कार का चयन करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए इस खबर में हम आपको 5 लाख रुपये के बजट में आने वाली कारों के बारे में बताने वाले हैं जिनमे से अपने लिए एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

Tata Tiago| टाटा टियागो

    Tata Tiago एक किफायती हैचबैक है जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग और फ्रंट पावर विंडोज की सुविधा है, जो ड्राइविंग को आसान बनाती है। एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और एयरबैग्स सेफ्टी सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा, एयर कंडीशनर और व्हील कवर सफर को और आरामदायक और स्टाइलिश बनाते हैं। मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील से ड्राइवर को म्यूजिक और फोन कॉल्स को कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। इन सभी सुविधाओं के साथ, Tata Tiago एक एंट्री लेवल कार्स बेहतरीन और सुरक्षित मॉडल है।

    कीमत - Tata Tiago की बेस मॉडल की कीमत 5.00 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 8.45 लाख रुपये (Ex-Showroom) तक जाती है।

    की-स्पेसिफिकेशन

    फ्यूल टाइप - पेट्रोल
    इंजन - 1199 सीसी
    ट्रांसमिशन - मैनुअल और ऑटोमेटिक (AMT)
    माइलेज - 19.0 किमी/लीटर
    पावर - 6000 rpm पर 85 bhp
    टॉर्क - 3300 rpm पर 113 Nm

    Maruti Suzuki Alto K10 | मारुति सुज़ुकी ऑल्टो के10

      Alto K10 एक किफायती एंट्री-लेवल कार है, जो पर्याप्त स्पेस, फिट और फिनिश के साथ आती है। इसका माइलेज भी जबरदस्त है और सस्ती कीमत पर अच्छे यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है। फीचर्स की बात करें तो पावर स्टीयरिंग, पावर विंडोज, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), एयर कंडीशनर (Air Conditioner), ड्राइवर एयरबैग और पैसेंजर एयरबैग जैसे फीचर्स से लैस है।

      कीमत - Maruti Alto K10 की बेस मॉडल की कीमत 4.09 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 6.05 लाख रुपये (Ex-Showroom) तक जाती है।

      की-स्पेसिफिकेशन

      फ्यूल टाइप - पेट्रोल
      इंजन - 998 सीसी
      ट्रांसमिशन - मैनुअल और ऑटोमेटिक (AMT)
      माइलेज - 24.39 से 24.9 किमी/लीटर
      पावर - 5500 rpm पर 66 bhp
      टॉर्क - 3500 rpm पर 89 Nm

      Renault Kwid | रेनॉ क्विड

      Renault Kwid अपनी SUV-इंस्पायर्ड डिजाइन और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए पॉपुलर है। एंट्री लेवल कार की लिस्ट में Renault Kwid भी आपके लिए बेहतर ऑप्शन बन सकती है। फीचर्स के मामले में, Maruti S-Presso में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ आता है, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर और अन्य कई सुविधाएं शामिल हैं।

      कीमत - Renault Kwid की बेस मॉडल की कीमत 4.70 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 6.45 लाख रुपये (Ex-Showroom) तक जाती है।

      की-स्पेसिफिकेशन

      फ्यूल टाइप - पेट्रोल
      इंजन - 999 सीसी
      ट्रांसमिशन - मैनुअल और ऑटोमेटिक (AMT)
      माइलेज - 21.7 से 22 किमी/लीटर (ARAI दावा)
      पावर - 5500 rpm पर 66 bhp
      टॉर्क - 3500 rpm पर 89 Nm

      Maruti S-Presso | मारुति एस-प्रेसो

      लिस्ट की चौथी और अंतिम कार Maruti S-Presso है, जिसमें अच्छा इंटीरियर्स स्पेस मिल जाता है। इसमें सेफ्टी के लिहाज से कई बेहतरीन फीचर्स हैं, जिनमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS with EBD, ESP और हिल-होल्ड असिस्ट शामिल हैं, जो सभी पैसेंजर्स के लिए बुनियादी सुरक्षा तय करते हैं। इसके अलावा, इसमें रियर पार्किंग सेंसर्स, हाई-स्पीड अलर्ट, स्पीड-सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर भी हैं, जो सेफ्टी को और ज्यादा बढ़ा देते हैं।

      कीमत - Maruti S-Presso की बेस मॉडल की कीमत 4.26 रुपये लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 6.11 लाख रुपये (Ex-Showroom) तक जाती है। यह कुल 8 वेरिएंट्स उपलब्ध हैं।

      की-स्पेसिफिकेशन

      फ्यूल टाइप - पेट्रोल
      इंजन - 998 सीसी
      ट्रांसमिशन - मैनुअल और ऑटोमेटिक (AMT)
      माइलेज - 24.12 से 25.3 किमी/लीटर (ARAI दावा)
      पावर - 5500 rpm पर 66 bhp
      टॉर्क - 3500 rpm पर 89 Nm

      Updated on:
      26 Feb 2025, 3:14 PM IST
      Published on: