ऑटोमोबाइल

Best Compact SUVs: ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती एसयूवी, कीमत 6 लाख रुपये से शुरू, आप की फेवरेट कौन?

Compact SUVs: अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है, हम आपको इस आर्टिकल में 10 लाख रुपये के बजट में आने वाली 5 SUVs के बारे में बताने वाले हैं।
3 min read
• •
Updated: 1 Dec 2024, 12:12 PM IST
Hyundai Exter

Best SUV Cars Under 10 Lakh: भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली कारों की खूब बिक्री होती है। इसके पीछे का कारण भी है कि ये कारें किफायती होती हैं और अच्छा माइलेज भी देती हैं। ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं या निकट भविष्य में एक 5-सीटर एसयूवी घर लाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है, हम आपको इस आर्टिकल में 10 लाख रुपये के बजट में आने वाली 5 SUVs के बारे में बताने वाले हैं।

Tata Punch: टाटा पंच

टाटा पंच सेगमेंट की पॉपुलर कार है, भारत में इसकी अच्छी खासी डिमांड है। यह एसयूवी 5-स्टार सेफ्टी रेंटिंग के साथ आती है। इसमें 187 mm का बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। पॉवरट्रेन की बात करें तो 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन से लैस है, यह इंजन 72 बीएचपी की पावर और 103 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसकी शुरूआती कीमत 6.13 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

Hyundai Exter: हुंडई एक्सटर

हुंडई एक्सटर को को आप 6 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर घर ला सकते हैं। यह 1.2 लीटर बाई-फ्यूल इंजन से लैस है, जो 81.8 बीएचपी की पावर और 113.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

Maruti Suzuki Fronx: मारुति फ्रोंक्स

10 लाख रुपये के बजट में मारुति फ्रोंक्स भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 7.51 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें, 1.2-लीटर डुअल-जेट डुअल-वीवीटी पेट्रोल और दूसरा 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन शामिल है।

ऑउटपुट की बात करें तो, नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन 90PS की पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, इसका टर्बो इंजन 100PS की मैक्सिमम पावर और 147.6Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शंस में ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों मिलते हैं।

Tata Nexon: टाटा नेक्सन

चौथे विकल्प के तौर पर आप टाटा नेक्सन को घर ला सकते हैं, इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8 लाख रुपये है। Global NCAP से इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। पॉवरट्रेन के लिहाज से देखें तो इसमें 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर डीजल इंजन और 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं।

Skoda Kylaq: स्कोडा काइलैक

स्कोडा ने हाल ही में अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च किया है, यह 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, यह ब्रांड की सबसे सस्ती और नई एसयूवी है। कल 2 दिसंबर से कंपनी इसकी बुकिंग भी स्टार्ट कर देगी, जल्द ही डिलीवरी भी शुरू की जाएगी। काइलैक में 115hp, 178Nm 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक या 6-स्पीड मैनुअल से जुड़ा है।

Updated on:
1 Dec 2024, 12:12 PM IST
Published on: