ऑटोमोबाइल

महज 4 लाख में मिल रही है बेहतरीन फैमिली कार, जबरदस्त स्पेस के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स

Family Cars को कम कीमत में खरीद सकते हैं आप मार्केट में मौजूद है फैमिली कारों की बड़ी रेंज आसानी से बैठ सकते हैं 6 से 7 लोग
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 3:39 PM IST
family cars

नई दिल्ली: भारतीय सड़कों पर जितनी भी कारें इस वक्त रफ़्तार भर रही हैं उनमें से एक बड़ा हिस्सा फैमिली कारों का है। दरअसल लोग फैमिली कारें खरीदने में इसलिए रुचि दिखाते हैं क्योंकि इन कारों में आसानी से 6 से 7 लोगों के लिए जगह रहती है। ऐसे में लोग एक बार में ही अपनी पूरी फैमिली को बिठा सकते हैं और टूर्स और ट्रिप्स पर जा सकते हैं।

फैमिली कारें ( family car ) बड़ी होने की वजह से ये काफी महंगी होती हैं ऐसे में बहुत सारे लोग इन कारों को अफोर्ड नहीं कर पाते हैं। तो ऐसे में आज हम आपको बेहद सस्ती फैमिली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप कम बजट होने के बावजूद भी आसानी से खरीद सकते हैं।

Datsun Go Plus : यह एक फैमिली कार है जिसमें आसानी से 7 लोग बैठ सकते हैं। इस कार की कीमत महज 4 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 68bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसके साथ ही ये कार 19 किलोमीटर का माइलेज देती है।

Maruti Ertiga :मारुति सुजुकी अर्टिगा एक mpv ( मल्टी पर्पज वेहिकल ) है जिसमें आसनी से 7 लोगों के बैठने लायक स्पेस होता है। इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन ऑप्शन मिलता है ऐसे में इसका पेट्रोल इंजन 1.4 लीटर का है जो 91bhp की पावर देता है। यह कार 17 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है। वहीं डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर का इंजन लगा है जो 88bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। यह इंजन 24 किलोमीटर का माइलेज देती है। अर्टिगा की शुरूआती कीमत 8 लाख 27 हजार रुपए से शुरू होती है।

Renault Lodgy : रीनॉल्ट की लॉजी भी एक MPV है और इसमें आसानी से 8 लोगों के बैठने लायक जगह होती है। इस कार की कीमत 12 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में अगर आपको फैमली भी बड़ी है तो ये कारें आपके लिए बिल्कुल ठीक रहेंगी।

Updated on:
12 Dec 2019, 3:39 PM IST
Published on: