5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TVS की ये सस्ती और हाईटेक बाइक महंगी बाइक्स को देगी जबरदस्त टक्कर

TVS Radeon बेहद सस्ती बाइक बेहद हाईटेक फीचर्स से है लैस अपने सेगमेंट की कई अन्य बाइक्स से है काफी आगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 2 Aug 2019, 10:07 AM IST

नई दिल्ली: भारत में वैसे तो कई सस्ती बाइक्स मौजूद हैं लेकिन इनमें से एक है टीवीएस रेडियन ( TVS Radeon ) जो न सिर्फ सस्ती है बल्कि कई हाईटेक फीचर्स से लैस है। इस बाइक में राइडर की सहूलियत के हिसाब से कई सारे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स की वजह से ही टीवीएस की रेडियन अपने सेगमेंट की सबसे धाकड़ बाइक बन जाती है। तो चलिए आज जानते हैं कि क्या है इस बाइक की खासियत और क्यों ग्राहक इस बाइक को खरीदने में जबरदस्त क्रेज दिखाते हैं।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो टीवीएस रेडियन में 110 सीसी ( tvs radeon 110 cc ) का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है जो कि 8.4 बीएचपी की पावर और 8.7 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये बाइक काफी ज्यादा शानदार है। ये बाइक सिर्फ 7.1 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे स्पीड पकड़ सकती है। ये बाइक 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आसानी से दौड़ सकती है। इस बाइक में 10 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 74.39 किमी का माइलेज दे सकती है।

बाइक मोडिफाई करवाने से खराब हो जाता है इंजन, जानें क्यों

फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में इंजन केसिंग पर गोल्डन टच, हेडलैंप पर क्रोम बेजल आउट लाइन, फ्यूल टैंक पर रबल पैड्स, क्रोम फिनिश वाला साइलेंसर, खास डिजाइन वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्विन पोड स्क्वायर शेप में डिजाइन किया गया है। ये बाइक इलेक्ट्रिक स्टार्ट और किक स्टार्ट फीचर्स से लैस है। इस बाइक का एग्जॉस्ट साउंड स्पोर्टी है।

भारत में टीवीएस कंपनी की पहले से ही तीन बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल स्टार सिटी, स्पोर्ट्स और विक्टर भारतीय मार्केट में मौजूद है। वजन की बात की जाए तो इस बाइक कुल वजन 112 किलो है। इस बाइक में कंफर्टेबल सीट्स, कंबाइन ब्रेक्स, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, रियर 5 स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक ट्विन शॉक अब्जॉर्बर, साइड स्टेंड वार्निंग इंडिकेटर, इको एंड पावर मोड इंडिकेटर्स, ऑप्शनल यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, 18 इंच के टायर्स, कंबाइन ब्रेक्स और सिंक्रोनाइज ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Royal Enfield Bullet बन सकती है घाटे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें ये बातें