ऑटोमोबाइल

नए डिजाइन और स्मार्ट ADAS फीचर्स के साथ भारत में पेश हुई BYD Atto 3 Facelift, जानें क्या है खास?

BYD Atto 3 Facelift ADAS: नई Atto 3 में "God's Eye C" ADAS सिस्टम शामिल किया गया है, जिसमें कुल 29 सेंसर लगे हैं। यह SUV को ज्यादा सुरक्षित और एडवांस बनाता है।
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2025, 9:55 AM IST
BYD Atto 3 facelift
image source : carnewschina.com

BYD Atto 3 Facelift Revealed: दिग्गज चाइनीज ईवी मेकर कंपनी बीवाईडी (BYD) ने आधिकारिक तौर पर अपनी इलेक्ट्रिक SUV Atto 3 का फेसलिफ्टेड वर्जन भारत में पेश कर दिया है। नए मॉडल में एक्सटीरियर को अपडेट किया गया है और स्मार्ट ड्राइविंग के लिए ADAS सिस्टम को और बेहतर बनाया गया है। हालांकि, इसके इंटीरियर का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

नए डिजाइन के साथ स्टाइलिश लुक

फेसलिफ्टेड BYD Atto 3 के फ्रंट डिजाइन में बड़ा ट्रैपेजॉइडल एयर डैम दिया गया है, जिसके दोनों ओर पतले और स्पोर्टी एयर इनटेक्स हैं। हालांकि, हेडलाइट्स और उनके बीच की क्रोम पट्टी पहले जैसी ही बनी हुई हैं। SUV के 18-इंच अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन इसे ज्यादा आकर्षक बनाता है।

कार के रियर में हुए बड़े बदलाव

अपडेटेड मॉडल में बड़े बदलाव किये गए हैं, जिसमें D-पिलर अब आंशिक रूप से ब्लैक किए गए हैं। नया रूफ स्पॉयलर, जिसमें ड्यूल ब्रेक लाइट्स दी गई हैं। नई LED टेल-लाइट्स में डायनामिक टर्न सिग्नल जोड़े गए हैं, और रिडिजाइन्ड रियर बंपर शामिल हैं।

ADAS फीचर्स अब पहले से ज्यादा स्मार्ट

नई Atto 3 में "God's Eye C" ADAS सिस्टम शामिल किया गया है, जिसमें कुल 29 सेंसर लगे हैं। यह SUV को ज्यादा सुरक्षित और एडवांस बनाता है। इस में तीन कैमरों का ब्लॉक, जो विंडशील्ड के नीचे लगा है, चार सराउंड-व्यू कैमरे (360 डिग्री व्यू के लिए), 5 लॉन्ग-रेंज कैमरे, जो आगे और पीछे की क्लियर विजिबिलिटी देते हैं, पांच mm- रडार और 12 अल्ट्रासोनिक रडार शामिल हैं।

BYD का दावा है कि यह SUV 10 हाई-स्पीड नेविगेशन सीनारियो और 6 स्मार्ट पार्किंग मोड को सपोर्ट करती है।

बैटरी और रेंज पर जानकारी जल्द

BYD ने अभी तक Atto 3 फेसलिफ्ट की बैटरी और रेंज की जानकारी साझा नहीं किया है। हालांकि, भारत में कंपनी के बढ़ते विस्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह SUV जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च की जाएगी।

Updated on:
24 Feb 2025, 9:55 AM IST
Published on: