सर्दियों के आपकी कई गलतियाँ सिर्फ आपके लिए ही नहीं, आपकी कार के लिए भी भारी पड़ सकती है। इन गलतियों की वजह से आपकी कार में आग तक लग सकती है। ऐसे में इन गलतियों को करने से बचने के लिए कुछ ऐसी टिप्स हैं जिन्हें फॉलो किया जा सकता है।
गाड़ियों में आग लगने के मामले अक्सर ही सामने आते हैं। गाड़ियों में आग लगने की रिस्क वैसे तो हर मौसम में रहती है, पर सर्दियों में यह रिस्क बढ़ जाती है। इसकी वजह है लोगों की लापरवाही। लोग सर्दी के मौसम में अक्सर ही ठंड से बचने के लिए कुछ ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं जिससे उनकी कार में आग लगने का खतरा तो बन ही जाता है, साथ ही उनकी जान भी जोखिम में आ जाती है। ऐसे में ज़रूरी है कि सर्दियों में सावधान रहते हुए ऐसी गलतियों को करने से बचा जाए।
फॉलो करें ये आसान टिप्स
सर्दियों में कार में आग लगने से बचाने के लिए कुछ ऐसी टिप्स हैं जिन्हें फॉलो किया जा सकता है। इन टिप्स को फॉलो करके कार में आग लगने के खरे को टाला जा सकता है।
कार में स्मोकिंग न करें
लोग कसर ही कार में स्मोकिंग करते पाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में लोग स्मोकिंग के दौरान लोग कार का शीशा भी बंद रखते हैं। ऐसा करना उनकी हेल्थ के लिए तो नुकसानदायक है ही, इससे कार में आग लगने की रिस्क भी रहती है। इसलिए कार में स्मोकिंग करने से बचना चाहिए।
कार केबिन में अनावश्यक मॉडिफिकेशन न कराएं
लोग अक्सर ही टीवी या सोशल मीडिया पर देखकर अपनी कार के केबिन में अनावश्यक मॉडिफिकेशन करा लेते हैं। ऐसा करने से कार की वायरिंग ढीली हो जाती है और इसमें कट्स भी लग जाते हैं। समय के साथ ये वायर और ढीले हो जाते हैं और इनमें स्पार्किंग की रिस्क बढ़ जाती है। ऐस में कार में आग लगने की रिस्क भी बढ़ जाती है। ऐसे में कार केबिन में अनावश्यक मॉडिफिकेशन से बचना चाहिए।
कार में ज्वलनशील पदार्थ न रखें
कार में ज्वलनशील पदार्थ रखने से वभि कार में आग लगने का रिस्क रहता है। ऐसे में कार में ज्वलनशील पदार्थ रखने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बड़ी समस्या, ड्राइविंग रेंज हो जाती है कम