ऑटोमोबाइल

टू-व्हीलर सेगमेंट में Hero Motocorp की बादशाहत बरकरार, मिले 4 लाख से ज्यादा ग्राहक, जानें अन्य कंपनियों का हाल?

Hero Motocorp जनवरी 2025 में 4 लाख से ज्यादा ग्राहकों के साथ दोपहिया बाजार में अपनी बादशाहत बनाए रखे हुए है। कंपनी की बिक्री में बढ़त, और होंडा, टीवीएस, बजाज समेत अन्य प्रमुख ब्रांड्स के परफॉर्मेंस की पूरी डिटेल यहां पढ़ें।

2 min read
Feb 08, 2025

2W Sales Jan 2025: टू-व्हीलर सेगमेंट में भारत की 6 प्रमुख दोपहिया ब्रांड्स ने बिक्री में मजबूत दर्ज की है। इन सबके बीच Hero Motocorp ने अपनी बादशाहत को बरकार रखा है। जनवरी 2025 में कुल बिक्री 14,49,400 यूनिट्स रही, जो जनवरी 2024 में 14,16,096 यूनिट्स की बिक्री से 2.35% ज्यादा है। इसका मतलब हुआ कि 33,304 यूनिट्स की ग्रोथ दर्ज की गई है। MoM बिक्री में भी 37.36% की बड़ी बढ़ोतरी हुई, जो दिसंबर 2024 में बिके 10,55,206 यूनिट्स से ज्यादा थी। कुल बिक्री में 3,94,194 यूनिट्स का इजाफा हुआ।

हीरो मोटोकॉर्प का जलवा कायम

हीरो मोटोकॉर्प जनवरी 2025 में 4,12,378 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली दोपहिया निर्माता रही है। हालांकि, जनवरी 2024 की 4,20,934 यूनिट्स की बिक्री के हिसाब से 2.03% की गिरावट दर्ज हुई है। हीरो मोटोकॉर्प मार्केट शेयर 28.45% है। दिसंबर 2024 में 2,94,152 यूनिट्स की बिक्री से MoM में 40.19% की बढ़त दर्ज की गई। हीरो ने 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में नई Xpulse 210, Xoom 160, Xoom 125 और Xtreme 250R जैसी नई बाइकें पेश की हैं।

होंडा की बिक्री

Honda ने जनवरी 2025 में 4,02,977 यूनिट्स की सेल्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। यह बिक्री जनवरी 2024 की 3,82,512 यूनिट्स और दिसंबर 2024 की 2,70,919 यूनिट्स से क्रमशः 5.35% और 48.74% ज्यादा है। होंडा का मार्केट शेयर 27.80% है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए, होंडा ने अपनी नई Activa e: और QC1 को पेश किया है।

टीवीएस मोटर और बजाज ऑटो का हाल?

TVS Motor की बिक्री जनवरी 2025 में 2,93,860 यूनिट्स रही, जो दोनों YoY और MoM के हिसाब से बढ़ी है। वहीं Bajaj Auto की बिक्री में जनवरी 2025 में YoY आधार पर 11.40% की गिरावट आई, जो 1,71,299 यूनिट्स रही। जनवरी 2024 में बजाज ने 1,93,350 यूनिट्स बेची थीं, लेकिन MoM में बिक्री में 33.48% की बढ़त देखी गई, जो दिसंबर 2024 में 1,28,335 यूनिट्स की बिक्री से ज्यादा थी।

सुजुकी और रॉयल एंडफील्ड की बिक्री

Suzuki और Royal Enfield की घरेलू बिक्री जनवरी 2025 में क्रमशः 87,834 यूनिट्स और 81,052 यूनिट्स रही। दोनों कंपनियों की बिक्री में YoY और MoM के हिसाब से पर मजबूत बढ़त दर्ज हुई है, हालांकि इनके मार्केट शेयर में गिरावट आई है।

Published on:
08 Feb 2025 11:58 am
Also Read
View All

अगली खबर