6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata Altroz Racer पर इस महीने मिल रही है 1 लाख रुपये की छूट, 6 एयरबैग्स के साथ मिलते हैं ये फीचर्स

Tata Altroz Racer में 6 एयरबैग्स और टॉप फीचर्स के साथ बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है, जानें कैसे इस महीने मिल रही है ये खास छूट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 8 Feb 2025, 10:50 AM IST

Tata Altroz Racer

Tata Altroz Racer 1 Lakh Discount: अगर आप भी नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हां! टाटा की पॉपुलर हैचबैक अल्ट्रोज रेसर पर इस फरवरी महीने में 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस भी शामिल हैं। चलिए जानते हैं कि, डिस्काउंट डिटेल और खास फीचर्स के बारे में।

डिस्काउंट की पूरी जानकारी

MT2024 टाटा अल्ट्रोज रेसर पर 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 85,000 रुपये का कस्टमर ऑफर और 15,000 रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है। इसके अलावा, टाटा अल्ट्रोज के सभी 2024 में बने पेट्रोल, CNG और डीजल मॉडल्स पर 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि 2025 में बने मॉडल पर यह डिस्काउंट 35,000 रुपये तक है।

ये भी पढ़ें-भारत में लॉन्च होगी Tata Nano से भी छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ होगा खास?

दमदार फीचर्स से लैस है ये कार

टाटा अल्ट्रोज रेसर में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 7-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वेंटीलेटेड फ्रंट सीट मिलती हैं। भारतीय बाजार में टाटा अल्ट्रोज रेसर का मुकाबला हुंडई i20 N लाइन से है।

सेफ्टी में भी है खास

टाटा अल्ट्रोज रेसर में 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 120bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करने में है।

ये भी पढ़ें- Mahindra XUV 400 EV पर मिल रही है भारी छूट; 456 KM रेंज, मिलते हैं ये फीचर्स

कितनी है कीमत?

टाटा अल्ट्रोज रेसर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपये से शुरू होती है, और टॉप मॉडल की कीमत 11 लाख रुपये तक जाती है।

नोट - कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट अलग-अलग स्थानों और डीलरों के हिसाब से अलग हो सकते हैं। इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से डिस्काउंट की जानकारी जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें- Maruti की इस कार ने किया सेगमेंट पर कब्जा! जनवरी में रही देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल