6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Baleno ने किया सेगमेंट पर कब्जा! जनवरी में रही देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल

जनवरी 2025 में Maruti की इस प्रीमियम हैचबैक ने बिक्री के मामले में सेगमेंट पर कब्जा जमाया है। देखिये टॉप 10 कारों के सेल्स आंकड़े...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 6 Feb 2025, 2:35 PM IST

maruti baleno segment leader second best selling car january

Maruti Baleno: जनवरी 2025 में बलेनो ने 19,965 यूनिट्स की बिक्री के साथ प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नंबर-1 कार का ताज अपने नाम किया। टॉप-10 कारों की लिस्ट में यह दूसरे नंबर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जबकि मारुति की वैगनआर ने 24,078 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

बलेनो की भारतीय कार बाजार में अच्छी डिमांड ने हुंडई क्रेटा, टाटा पंच, महिंद्रा स्कॉर्पियो और टाटा नेक्सन जैसे पॉपुलर मॉडल्स को भी पीछे छोड़ दिया। यहां तक कि मारुति की स्विफ्ट, डिजायर, फ्रोंक्स और अर्टिगा ने भी इसकी सेल्स के आगे टिक पाने में असफल रही हैं।

जनवरी 2025 की टॉप-10 बेस्टसेलिंग कारें

कार मॉडल
सेल्स यूनिट्स
मारुति सुजुकी वैगनआर 24,078
मारुति सुजुकी बलेनो 19,965
हुंडई क्रेटा 18,522
मारुति सुजुकी स्विफ्ट 17,081
टाटा पंच 16,231
मारुति ग्रैंड विटारा 15,784
महिंद्रा स्कॉर्पियो 15,442
टाटा नेक्सन 15,397
मारुति सुजुकी डिजायर 15,383
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 15,192

ये भी पढ़ें-Tata Punch को पछाड़कर ये SUV बनी नंबर-1, जनवरी में 18 हजार से भी ज्यादा लोगों ने किया पसंद

इंजन और परफॉर्मेंस?

बलेनो में 1.2-लीटर फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 83bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। दूसरा ऑप्शन के तौर पर 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 90bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। दोनों ऑप्शन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद है। यह CNG वर्जन में भी उपलब्ध है।

डिजाइन और डाइमेंशन?

3990mm लंबाई, 1745mm चौड़ाई, और 2520mm व्हीलबेस के साथ, बलेनो का साइज इसे प्रीमियम लुक देता है। डिजाइन की बात करें तो रिडिजाइन किए गए एसी वेंट्स और 9-इंच का फ्री-स्टैंडिंग स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

ये भी पढ़ें-Zepto ने की Skoda के साथ साझेदारी, अब कार भी होगी घर पर डिलीवर

सेफ्टी फीचर्स?

सेफ्टी के लिहाज से 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रिवर्सिंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स बलेनो को और बेहतर बनाते हैं।

कीमत और वेरिएंट्स?

बलेनो चार वेरिएंट्स (सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपये है। प्रीमियम फीचर्स के साथ यह कीमत इसे एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

ये भी पढ़ें-Tata ने घटाई अपनी इस किफायती SUV की कीमत, जानें डिस्काउंट ऑफर और गाड़ी की खासियत