ऑटोमोबाइल

Jeep की कारों पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, करें 12 लाख रुपये तक की बचत

Jeep Offers: अगर आप भी जीप की कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह सही मौका हो सकता है, क्योंकि कंपनी इस महीने 12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2024, 11:34 AM IST
Jeep Compass

Jeep Offers November 2024: इस साल को खत्म होने कुछ दिन और बचे हैं, ऑटो मेकर कंपनियां भी अपने पुराने स्टॉक को खत्म करने में लगी हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं। इसी बीच अमेरिकी कंपनी जीप ने भी अपने मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट की घोषणा कर दी है।

अगर आप भी जीप की कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह सही मौका हो सकता है, क्योंकि कंपनी इस महीने 12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट कर रही है, चलिए जानते हैं कि किस मॉडल पर कितनी छूट दी जा रही है।

Jeep Grand Cherokee: ग्रैंड चेरोकी

नवंबर महीने में जीप सबसे ज्यादा 12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ग्रैंड चेरोकी पर दे रही है। यह फुली-लोडेड एसयूवी केवल लिमिटेड (O) वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। ट्रांशमिशन के लिहाज से 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। इसकी कीमत 67.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Jeep Compass: जीप कंपास

इसके चुनिंदा वेरिएंट पर 3.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर किये जा रहे हैं। इसके आलावा, MY 2024 मॉडल पर 1.40 लाख रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही 15,000 रुपये के स्पेशल ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे इस कार पर टोटल 4.70 लाख रुपये का डिस्काउंट लिया जा सकता है। जीप कंपास में 2.0-लीटर, डीजल इंजन दिया गया है, इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन का मिलता है। प्राइस 18.99 लाख से 28.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Jeep Meridian: जीप मेरिडियन

कंपनी, मेरिडियन पर इस महीने कुल 4.95 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इसके MY 2024 मॉडल पर 1.85 लाख रुपये का एक्स्ट्रा कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है, जो वेरिएंट पर निर्भर करता है। इसके अलावा 30,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसकी कीमत 24.99 लाख से 38.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Updated on:
23 Nov 2024, 11:34 AM IST
Published on: