ऑटोमोबाइल

Kia Carens की कीमतों में इजाफा, जल्द लॉन्च होगा नया मॉडल

Kia ने अपनी पॉपुलर MPV कार Carens की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जानें कितनी महंगी हो गई ये कार। इसके आलावा ब्रांड इसका नया मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है। अपडेटेड वर्जन में डिजाइन और फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2025, 9:46 AM IST
kia carens price hike 2025

Kia Carens Price Hike 2025: दिग्गज कार निर्माता कंपनी Kia जल्द ही अपनी MPV Carens को अपडेट करने वाली है। लेकिन इससे पहले ब्रांड ने मौजूदा Carens की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। Carens का मुकाबला Maruti Suzuki XL6 जैसी MPVs से होता है। आइए जानते हैं Carens की नई कीमत और अपकमिंग मॉडल के बारे में।

Kia Carens कितनी हुई महंगी?

कंपनी Carens का अपडेटेड वर्जन और इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है। इन नए अपडेट्स से पहले, Carens की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Carens के नए Gravity ट्रिम पर हुई है, जबकि बाकी वेरिएंट्स की कीमतों में अलग-अलग इजाफा किया गया है। अब Kia Carens की शुरुआती कीमत 10.6 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो गई है।

जल्द आएगा फेसलिफ्ट वर्जन

Kia India, Carens के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, जिसमें इस MPV का नया डिजाइन देखने को मिलेगा। Carens फेसलिफ्ट की स्पाई तस्वीरों में नई LED टेल लाइट्स और यूनिक हेडलाइट डिजाइन नजर आया है। हालांकि, इसका साइड प्रोफाइल पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें नए अलॉय व्हील्स जोड़े जाएंगे।

इंटीरियर में क्या होंगे बदलाव?

Carens फेसलिफ्ट के इंटीरियर में बड़े बदलाव किए जाएंगे, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम लगेगी। इसमें 30-इंच का Trinity डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 12.3-इंच के ड्यूल डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए) और 5-इंच का टचस्क्रीन (क्लाइमेट कंट्रोल के लिए) मिलेगा।

इसके अलावा, नई Carens में वेंटिलेटेड रियर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी मिल सकती हैं। सेफ्टी फीचर्स के मामले में, इसमें लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

कब होगी लॉन्च?

Kia Carens फेसलिफ्ट के 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Updated on:
13 Feb 2025, 9:46 AM IST
Published on: