Maruti Ertiga Price Hike: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी पॉपुलर एमपीवी अर्टिगा (Ertiga) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने फरवरी 2025 से अर्टिगा के सभी वेरिएंट्स की कीमतें 10,000 से 15,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं। कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इसकी शुरुआती कीमत 8.84 लाख रुपये हो गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 13.13 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक पहुंच गई है।