Simple Electric ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस नए मॉडल को चार मोनो-टोन और दो डुअल-टोन कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। जिसमें Brazen Black (ब्लैक), Namma Red (रेड), Azure Blue (ब्लू), Grace White (व्हाइट), Brazen X और Light X विकल्प मौजूद हैं।