Skoda India First EV: स्कोडा ऑटो भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार सितंबर 2025 तक लॉन्च करने वाली है। यह जानकारी स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर पेट्र जानेबा ने हाल ही में एक ऑनलाइन मीडिया इंटरव्यू में दी है। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक कार का नाम क्या होगा? गाड़ी की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है। पहले, स्कोडा एनयाक iV को कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में भारत में लाने की प्लानिंग थी, लेकिन इसकी लॉन्चिंग में देरी हो गई। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल ही में 2025 भारत मोबिलिटी शो में स्कोडा एलरोक ईवी के साथ शोकेस किया गया था।