6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti ने बढ़ाई पॉपुलर हैचबैक Celerio की सेफ्टी, अब हर वेरिएंट 6 एयरबैग से लैस, कीमतों में भी इजाफा

अगर आप एक सुरक्षित, किफायती और भरोसेमंद हैचबैक की तलाश में हैं, तो Maruti Celerio अब एक बेहतर विकल्प बन गई है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतों के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्राहक इसे कितना पसंद करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 11 Feb 2025, 4:17 PM IST

Maruti Celerio

Maruti Celerio Now Safer with 6 Airbags: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) देश में अपनी किफायती कारों के लिए जानी जाती है। हालांकि, इसकी गाड़ियों की सेफ्टी को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में कंपनी ने अपनी कारों की सेफ्टी पर तेजी से काम किया है और अभी भी जारी है। इसी क्रम में ऑटोमेकर ने अपनी पॉपुलर हैचबैक सेलेरियो (Celerio) को अपडेट किया है, इसमें अब स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलेंगे। जिससे यह पहले काफी ज्यादा सुरक्षित हो गई है। चलिए जानते हैं अपडेटेड सेलेरियो के बारे में।

सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग से हुए लैस

पहले सेलेरियो में केवल ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए डुअल एयरबैग का ऑप्शन दिया जाता था। लेकिन अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं, जिससे यह कार सेफ्टी के लिहाज से पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है।

ये भी पढ़ें-Skoda की पहली EV का इंतजार खत्म, भारत में जल्द होगी एंट्री, यहां देखें लॉन्च टाइमलाइन

सेफ्टी रेटिंग में सुधार की संभावना

इस नए अपडेट से सेलेरियो की सेफ्टी रेटिंग में सुधार होने की उम्मीद है। मारुति सुजुकी अपने अन्य मॉडलों में भी सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। जो ग्राहक एक सुरक्षित और बजट-फ्रेंडली हैचबैक खरीदना चाहते हैं, उनके लिए अब यह एक और अच्छा ऑप्शन बन गया है।

ये भी पढ़ें- 2025 Simple One E-Scooter लॉन्च; 248KM की रेंज के साथ Ola और Ather को देगा टक्कर, जानें कीमत?

कीमतें भी बढ़ीं

मारुति सुजुकी ने सेलेरियो के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 16,000 रुपये से 32,500 रुपये तक का इजाफा किया है।

ZXi+ AMT (टॉप वेरिएंट) – 32,500 रुपये की बढ़ोतरी
LXi MT, ZXi MT, ZXi+ MT – 27,500 रुपये की बढ़ोतरी
VXi AMT – 21,000 रुपये की बढ़ोतरी
VXi MT और VXi CNG MT – 16,000 रुपये की बढ़ोतरी
ZXi AMT – कीमत में कोई बदलाव नहीं

नई कीमतें कितनी हैं?

मारुति सेलेरियो की नई एक्स-शोरूम कीमतें 5.64 लाख रुपये से शुरू होकर 7.37 लाख रुपये तक जाती हैं।

अगर आप एक सुरक्षित, किफायती और भरोसेमंद हैचबैक की तलाश में हैं, तो मारुति सेलेरियो अब एक बेहतर विकल्प बन गई है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतों के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्राहक इसे कितना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- BYD Sealion 7 की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन भारत में होगी पेश, जानें क्या कुछ होगा खास?