ऑटोमोबाइल

बस 2 दिन और…आ रही है Kia Syros SUV; पैनोरमिक सनरूफ सहित मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स, टाटा नेक्सन और ब्रेजा की बढ़ी टेंशन!

Kia Syros: खबरों के मुताबिक कुछ चुनिंदा किआ डीलरशिप ने Kia Syros एसयूवी की अनऑफिशियल बुकिंग लेनी भी शुरू कर दिया है। डीलरशिप इसके लिए...
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2024, 10:29 AM IST
Kia Syros

Kia Syros Launch Date India: दक्षिण कोरियाई कार मेकर कंपनी KIA Motors भारतीय बाजार में गदर काटने के लिए तैयार है। ब्रांड 19 दिसंबर को अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Syros को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इसके कई टीजर जारी किये हैं। इससे कार की काफी डिटेल्स बहार आ चुकी हैं। ब्रांड ने एक बार फिर से अपनी इस अपकमिंग एसयूसी का पांचवां टीजर वीडियो जारी किया है। चलिए इस खबर में जान लेते हैं कि इस गाड़ी में क्या कुछ खास मिलने वाला है।

Kia Syros Design: कैसा है डिजाइन?

जारी टीजर वीडियो में Syros SUV के फ्रंट में एक हाई-सेट बोनट के साथ एलईडी डीआरएल और वर्टिकल एलईडी हेडलाइट्स देखने को मिली हैं। इसमें नए बंपर और ADAS सेंसर नजर आया है। इस कार को 17-इंच के अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं।

Kia Syros Features: कैसे हैं फीचर्स?

फीचर्स की बात करें तो, पैनोरमिक सनरूफ के साथ 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, टेरेन मोड, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट के साथ एक नया गियर सेलेक्टर लीवर देखने को मिलेंगे।

Kia Syros Powertrain: पॉवरट्रेन ऑप्शन?

पावरट्रेन की बात करें तो, इस अपकमिंग कार में दो इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिसमें एक 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड तीन-सिलेंडर पेट्रोल और दूसरे विकप में 1.5 लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन शामिल हैं। ट्रांशमिशन के लिहाज से 6-स्पीड मैनुअल और डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिल सकते हैं। कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Kia Syros Expected Price: संभावित कीमत?

कीमतों का खुलासा तो लॉन्चिंग के बाद ही होगा। हालांकि, संभावना है कि 10 लाख रुपये एक्स शोरूम के आसपास इसकी शुरुआती कीमत हो सकती है। लॉन्चिंग के बाद भारत में Syros का मुकाबला Tata Nexon, Maruti Brezza, Honda Elevate, Tata Curvv जैसी कारों से होगा।

Kia Syros Bookings: बुकिंग?

खबरों के मुताबिक कुछ चुनिंदा किआ डीलरशिप ने Kia Syros एसयूवी की अनऑफिशियल बुकिंग लेनी भी शुरू कर दिया है। डीलरशिप इसके लिए 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट ले रहे हैं, हालांकि ब्रांड की तरफ से अभी तक बुकिंग से सम्बंधित आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Updated on:
18 Dec 2024, 10:29 AM IST
Published on: