25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में जल्द लॉन्च होंगी MG की ये तीन गाड़ियां; एक स्पोर्ट्स कार भी लिस्ट में शामिल

Upcoming MG Cars: एमजी एस्टर नए अपडेट के साथ जल्द ही फेसलिफ्ट मॉडल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। एमजी एस्टर फेसलिफ्ट के डिजाइन अपडेट की बात करें तो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 18 Dec 2024, 10:29 AM IST

MG Cyberster

Upcoming MG Cars in India 2025: MG Motor लगातार अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है, इसी क्रम में कई अन्य गाड़ियों को जल्द ही बाजार में लाने की प्लानिंग कर रही है। जिसमें मौजूदा मॉडल्स का फेसलिफ्ट वर्जन और अन्य शामिल हैं। फिलहाल, ब्रांड मौजूदा समय में भारत में कई मॉडल्स की बिक्री करता है जिसमें ASTOR, HECTOR, HECTOR Plus, MG ZS EV, Gloster, COMET EV, Windser जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल हैं।

चलिए इस आर्टिकल में हम आने वाली तीन नई गाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हे जल्द ही पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें–भारत में MARUTI SUZUKI ला रही है तीन धांसू SUV; 7-सीटर से लेकर इलेक्ट्रिक मॉडल तक लिस्ट में, जल्द होगी एंट्री

MG Cyberster: एमजी साइबरस्टर

ब्रांड ने अपने प्रीमियम आउटलेट MG Select के जरिए आने वाली साइबरस्टर स्पोर्ट्स कार को टीज किया है। MG Cyberster की डिजाइन लैंग्वेज काफी आकर्षक और एडवांस है। इसमें स्पोर्ट्स कार के एलिमेंट्स के साथ-साथ फ्यूचरिस्टिक टच देखने को मिलता है। यह एडवांस्ड LED लाइटिंग सिस्टम से लैस है, जिसमें थिन हेडलाइट्स और रियर में फ्लोटिंग लाइटबार शामिल हैं। एमजी की इस स्पोर्ट्स कार में 3 स्क्रीन वाली कॉकपिट, प्रीमियम बोस ऑडियो सिस्टम, ADAS फीचर्स और विंड डिफ्लेक्टर जैसे कम्फर्ट के साथ एडवांस केबिन देखने को मिलता है। साइबरस्टर ईवी सिंगल चार्ज पर 580 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसे अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा, इसकी कीमत 75 से 80 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें– 30 दिनों में 10 हजार से भी ज्यादा घरों का हिस्सा बनी MAHINDRA की ये SUV; सेगमेंट में हासिल हुई पोजीशन No.1

MG Astor facelift: एमजी एस्टर फेसलिफ्ट

एमजी एस्टर नए अपडेट के साथ जल्द ही फेसलिफ्ट मॉडल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। एमजी एस्टर फेसलिफ्ट के डिजाइन अपडेट की बात करें तो, फ्रंट में कनेक्टेड DRL और स्लीक LED हेडलाइट्स देखने को मिलेंगी। इंटीरियर में 12.3-इंच टचस्क्रीन के साथ एक नया डैशबोर्ड और एक नया स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। सेफ्टी के लिहाज से 6-एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ ADAS टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें– 10 लाख रुपये का बजट है? तो घर ला सकते हैं ये 3 नई कार; धांसू फीचर्स, सेफ्टी भी जबरदस्त, लिस्ट में Skoda भी शामिल

MG Gloster facelift: एमजी ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट

एमजी ग्लॉस्टर के भी अपडेटेड मॉडल को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। इस फेसलिफ्ट एसयूवी को कई बार भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ कई बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, पावरट्रेन में बदलाव की संभावना नहीं है। फ़िलहाल ब्रांड की तरफ से लॉन्च की कोई ऑफिसियल टाइमलाइन नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें– एक महीने में 10 हजार से भी ज्यादा लोगों की ड्रीम कार बनी MARUTI की ये गाड़ी; 34 का माइलेज, कीमत मात्र 5.55 लाख रुपये