25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 दिनों में 10 हजार से भी ज्यादा घरों का हिस्सा बनी MAHINDRA की ये SUV; सेगमेंट में हासिल हुई पोजीशन No.1

Mahindra की इस एसयूवी में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ सहित कई सुविधांए मिलती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 17 Dec 2024, 11:39 AM IST

Mahindra Scorpio N

Mahindra & Mahindra Sales November 2024: देश में SUVs का तगड़ा क्रेज है, यही कारण है कि ऑटोमेकर कंपनियां इस समय अपना फोकस एसयूवी सेगमेंट पर बनाए हुए हैं। खबर में आपको देश की ऐसी कार के बारे में बताने वाले हैं जिसने पिछले नवंबर महीने में सेल्स के मामले में पहला स्थान कायम किया है।

देश की पॉपुलर ऑटोमेकर कंपनी महिंद्रा ने पिछले महीने स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन की कुल 12704 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल इसी अवधि में की गई 15,677 यूनिट्स बिक्री के मुकाबले लगभग 19 फीसदी कम है। इस गिरावट के बावजूद भी स्कॉर्पियो सेगमेंट में पहले नंबर पर कायम है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और खासियत के बारे में।

यह भी पढ़ें–एक महीने में 10 हजार से भी ज्यादा लोगों की ड्रीम कार बनी MARUTI की ये गाड़ी; 34 का माइलेज, कीमत मात्र 5.55 लाख रुपये

Mahindra Scorpio Classic: महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की खासियत?

इस एसयूवी में क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, ऑक्स कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और एलइडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट्स देखने को मिलती हैं। सुरक्षा के लिहाज से डुअल-फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस और स्पीड अलर्टसुविधाएं मिलती हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी एस्टर जैसी एसयूवी से होता है।

पावरट्रेन में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को 2.2-लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इस इंजन का आउटपुट 132bhp/300Nm है। ट्रांशमिशन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के प्राइस की बात करें तो, 13.62 लाख रुपये से लेकर 17.42 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बेच है।

यह भी पढ़ें–सस्ते में मिल रही है 400 CC वाली ये धांसू Triumph बाइक; कंपनी ने घटाई कीमत, ऑफर सीमित समय के लिए

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की खासियत

Mahindra Scorpio N में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ सहित कई सुविधांए मिलती हैं। सुरक्षा के लिए मल्टीपल एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, हिल असिस्ट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर से लैस है।

Mahindra Scorpio N दो इंजन ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। पहले विकल्प के तौर पर इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 200 bhp/370 Nm का आउटपुट जनरेट करता है।

दूसरे ऑप्शन में 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 172 bhp/400 Nm का आउटपुट जेनरेट करता है। ट्रांशमिशन में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर का ऑप्शन मिलता है। इसमें 2WD (टू व्हील ड्राइव) और 4WD (फोर व्हील ड्राइव) के विकल्प भी मौजूद हैं। कीमत की बात करें तो 13.85 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच है। यह Z2, Z4, Z6, Z8 वेरिएंट और कई कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें– एक महीने में 10 हजार से भी ज्यादा लोगों की ड्रीम कार बनी MARUTI की ये गाड़ी; 34 का माइलेज, कीमत मात्र 5.55 लाख रुपये